फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates: IMD says Temperature will be five degrees higher than normal for the next 5 days

Weather Updates: अगले 5 दिन तक सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहेगा तापमान, फरवरी में पड़ रही मार्च जितनी गर्मी

Fri, 24 Feb 2023 06:08 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 24 Feb 2023 06:08 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में फरवरी में ही आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह के दौरान रहने वाला तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके चलते इस वर्ष बहुत तेज गर्मी और लू चलने की आशंका पैदा हो गई है। अगले दो दिन उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Weather Updates: IMD says Temperature will be five degrees higher than normal for the next 5 days
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहेगा। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को दी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में फरवरी में ही आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह के दौरान रहने वाला तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके चलते इस वर्ष बहुत तेज गर्मी और लू चलने की आशंका पैदा हो गई है। अगले दो दिन उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में मार्च के पहले पखवाड़े में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति के चलते फरवरी में असामान्य गर्मी पड़ रही है। इसके चलते उत्तर भारत में बारिश नहीं हो रही है। दिल्ली में बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह 1969 के बाद से फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन था। विभाग ने 26 फरवरी, 2006 को शहर का अब तक का सर्वाधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और 17 फरवरी, 1993 को 33.9 डिग्री दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की उपज प्रभावित कर सकती है गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार सामान्य से अधिक तापमान गेहूं और अन्य फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके चलते गेहूं के पौधे में फूल आने और फली के पकने का चक्र गड़बड़ा सकता है। इससे उपज घट सकती है। बागवानी पर भी ऐसा ही प्रभाव पड़ सकता है। विभाग ने किसानों को फसलों की हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है। पिछले साल मार्च में देश में 1901 के बाद से सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई थी। इसके चलते गेहूं की पैदावार में 2.5 फीसदी की गिरावट आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed