फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates : cold increasing no relief for the next three days

Weather Updates: भीषण ठंड से पूरा उत्तर भारत ठिठुरा, अगले तीन दिन राहत के आसार नहीं

Mon, 20 Dec 2021 03:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 20 Dec 2021 03:49 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार तक उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में पछिया सर्द हवा चलने के कारण लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Weather Updates : cold increasing no relief for the next three days
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत भीषण सर्दी की गिरफ्त में है। राजस्थान के अधिकांश इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। उधर, दिल्ली में रविवार को शीतलहर ने दस्तक दे दी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिन तक जमाने वाली ठंड से उत्तर भारत में राहत के कोई आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड भीषण ठंड की चपेट में हैं। राजस्थान के कई इलाकों में लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य से नीचे रहा। उत्तराखंड के कुछ हिस्से में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफदरजंग मौसम केंद्र पर तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था। वहीं लोदी रोड मौसम केंद्र में तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत में अगले तीन दिन तक भीषण शीतल लहर जारी रहेगी।

दिल्ली में 24-25 को होगी बूंदाबांदी
मौसम विभाग के महानिदेशक आर के जनमानी ने कहा, शीत लहर से 21 दिसंबर के बाद राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि 24 और 25 दिसंबर को बूंदाबांदी हो सकती है। जनमानी ने कहा, 22 दिसंबर से पश्चिमी हलचल के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। दिल्ली में भी सोमवार के बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के लिए येलो अलर्ट जारी किए गए हैं।

चूरू, फतेहपुर में दूसरे दिन भी तापमान शून्य से नीचे
मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान के फतेहपुर और चूरू में तापमान लगातार दूसरे दिन शून्य से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में रविवार को तापमान माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चूरू में तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। चूरू में पिछले 12 साल में यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इसके अलावा सीकर में तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में 36 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

घाटी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी, पहलगाम में माइनस 8.7 डिग्री पारा
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में माइनस 8.7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान लुढ़क गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

हालांकि जम्मू जिले में न्यूनतम तापमान में हल्का सुधार आया है। यहां पर बीती रात न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिन इलाको में बिजली गुल हुई है। वहां पर ठंड से पहले ही परेशान लोगों की समस्या रूम हीटर, ब्लोअर आदि न चलने की वजह से और बढ़ गई है। 

दिल्ली में रविवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन,
पहाड़ों से उतरी ठंड ने उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गलन वाली सर्दी बढ़ा दी है। इस कड़ी में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक लोग कांपने को मजबूर हो गए हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवाओं के कारण दिल्ली में रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो कि सामान्य से तीन कम रहा।



वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन कम 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक पंजाब से लेकर राजस्थान के इलाके शीतलहर की चपेट में रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed