फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today: monsoon reached most of the states, know latest IMD updates

Weather Update Today: दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई शहरों में झमाझम, ज्यादातर राज्यों में पहुंचा मानसून 

Fri, 01 Jul 2022 08:57 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 01 Jul 2022 08:57 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में आज भी हल्की बारिश के आसार हैं। अगले पांच दिनों तक राजधानी में हल्की वर्षा की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Update Today: monsoon reached most of the states, know latest IMD updates
गोरखपुर में मानसून की पहली बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के अधिकतर राज्यों में पहुंच गया है। इसके असर से दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई राज्यों और और शहरों में में झमाझम बारिश हुई। मुंबई व दिल्ली में कई सड़कों पर जलजमाव से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने कल ही दिल्ली में मानसून पहुंचने का एलान किया था। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में मानूसन आगे बढ़ गया है। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी मानसून छा गया है। ओडिशा, कर्नाटक, केरल समेत देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून पहले ही दस्तक दे चुका है। 

विज्ञापन


दिल्ली में गुरुवार को मानसून की पहली बारिश हुई। राजधानी दिल्ली में आज भी हल्की बारिश के आसार हैं। अगले पांच दिनों तक राजधानी में हल्की वर्षा की संभावना है। इससे मौसम में ठंडक आ गई और बीते कई दिनों से जारी गर्मी व उमस से मुक्ति मिल गई। देश की व्यावसायिक राजधानी मुंबई की बात करें, तो वहां सियासी तपन कम होने के साथ ही बारिश ने मौसम ने ठंडक घोल दी है। मुंबई के कई इलाकों में भारी वर्षा के बाद जलजमाव से राहगीरों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में भी आंधी व वर्षा के आसार
यूपी में राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी व पश्चिमी हिस्से में आंधी के साथ वर्षा की संभावना है।  स्काईमेट वेदर के अनुसार बिहार, उत्तराखंड, यूपी में मानसून की दस्तक हो चुकी है। जल्द ही राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी आगमन होगा। गर्मी और तापमान से राहत मिलेगी।  गोरखपुर, बिजनौर, लखीमपुर, वाराणसी, हरदोई जैसे जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। अगले दो-तीन दिन भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिम यूपी के अधिकतर जिलों में भी गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। मेरठ, बुलंदशहर, बिजनौर, शामली और सहारनपुर, मेरठ में वर्षा हुई। लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून सक्रिय है। अगले दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत सभी जिलों में कहीं कम और कहीं ज्यादा बरसात होगी। 

बिहार के आठ शहरों में भारी वर्षा का अलर्ट
बिहार में राजधानी पटना समेत कई शहरों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया व किशनगंज में गरज चमक के वर्षा व कहीं कहीं भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। 


6 जुलाई तक पूरे देश में होगी वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा। अगले 24 घंटों में राजस्थान, पूरे पंजाब और हरियाणा के बचे हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed