मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में हाईटाइड, पटना में जमकर बरसा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के विभिन्न भागों में मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यूपी-बिहार से लेकर महाराष्ट्र में कई जगहों पर भारी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच, मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है।
भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने मुंबई, रत्नागिरि और रायगढ़ में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
वहीं, बिहार में मानसून की बारिश लगातार जारी है। कई शहरों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। पटना, गोपालगंज जैसे शहरों में दिन में रात जैसा माहौल नजर आ रहा है। राज्य में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। बिहार में गुरुवार को भी कई इलाकों में वज्रपात से 30 लोगों की जान चली गई थी।
Maharashtra: Rainfall lashes parts of Mumbai; Visuals from King's Circle
— ANI (@ANI) July 4, 2020
India Meteorological Department has predicted heavy rainfall in Mumbai today. pic.twitter.com/ZAkKjTijp9
बिहार के पटना में अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक बार फिर से बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। 26 दिन पहले राज्य के आठ जिलों में बिजली गिरी थी। राज्य में पिछले एक हफ्ते में बिजली गिरने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनहानि पर अफसोस जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया।
कृषि मंत्री के घर घुसा बारिश का पानी
पटना में राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार के घर घुसा बारिश का पानी
Bihar: Rainwater enters the residence of State Agriculture Minister Prem Kumar in Patna. pic.twitter.com/A4zbBzWTXv
— ANI (@ANI) July 4, 2020
पानी का जमावड़ा
भारी बारिश के कारण राजधानी पटना का बुरा हाल, तस्वीर में देखिए पानी का जमावड़ा
Bihar: Waterlogging in parts of Patna, following heavy rainfall in the city. pic.twitter.com/RY0vqXaJV1
— ANI (@ANI) July 4, 2020
मुंबई, रायगढ़, ठाणे आदि इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, रायगढ़, ठाणे आदि इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Heavy to very heavy rainfall at a few places with extremely heavy rainfall at isolated places is likely to occur in Mumbai, Thane, Raigad districts today: India Meteorological Department (IMD), Mumbai pic.twitter.com/UeZjaPwdwP
— ANI (@ANI) July 4, 2020
इंदौर, रीवा एवं उज्जैन संभागों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्यप्रदेश के इंदौर, रीवा एवं उज्जैन संभागों सहित कुछ अन्य इलाकों में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी जी डी मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के इंदौर, रीवा एवं उज्जैन संभागों के जिलों में तथा उमरिया, डिंडोरी, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सीहोर, होशंगाबाद, गुना एवं अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा या अति भारी वर्षा हो सकती है।
मिश्रा ने कहा कि इन इलाकों में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बिजली चमकने एवं बिजली गिरने का अनुमान भी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भोपाल, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में वर्षा हो सकती है।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, रीवा, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर और सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई।
मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बिछिया में 8 सेंटीमीटर, अनूपपुर में 7 सेंटीमीटर, परसवाडा में 6 सेंटीमीटर, इंदौर में 5 सेंटीमीटर और मुंगावली एवं कटनी में चार-चार सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पंजाब और हरियाणा में बारिश के आसार
पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को मौसम उमस भरा रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
हरियाणा और पंजाब में पिछले चार-पांच दिनों से ज्यादा बारिश नहीं हुई जिससे मौसम गर्म और उमस भरा हो गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून चंडीगढ़ समेत दोनों राज्य में एक हफ्ते पहले आ गया था।
विभाग में निदेशक सुरिंदर पॉल ने चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों में मानसूनी बारिश की गतिविधि में चार जुलाई से सुधार की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि चार जुलाई से पंजाब और हरियाणा के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है।
पॉल ने यह भी कहा कि मौसम की स्थितियां इस बात का संकेत दे रही हैं कि पंजाब के उत्तर पश्चिमी जिलों और दक्षिण हरियाणा के एक या दो इलाकों में पांच-छह जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान में भी करवट बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में भी मौसम गर्म और उमस भरा है। अधिकारी ने बताया कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गुरुवार की तुलना में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। बीकानेर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, राजस्थान में शनिवार को मौसम करवट बदल सकता है। राज्य के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, तो कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। मानसून की गतिविधि बढ़ने के साथ ही राज्य में भीषण गर्मी का दौर भी बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 18 जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, धोलपुर, झालावाड़, जयपुर, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक और उदयपुर में कहीं- कहीं पर मेघ गर्जन होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा कि रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं।
मानसून के सक्रिय होने के कारण पूर्वी राजस्थान की तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कोटा बारा और झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी दी है।