{"_id":"62c641fc4c148e76544c3553","slug":"weather-update-today-heavy-rain-expected-in-gujarat-maharashtra-karnataka-rajasthan-mp-drops-will-fall-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update Today: महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत इन राज्यों में भारी वर्षा के आसार, यहां जानें अपने प्रदेश का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update Today: महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत इन राज्यों में भारी वर्षा के आसार, यहां जानें अपने प्रदेश का हाल
Thu, 07 Jul 2022 07:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 07 Jul 2022 07:46 AM IST
सार
गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, वहीं गुजरात से लेकर महाराष्ट्र के तट तक तथा उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं।
विज्ञापन
पंजाब में बारिश की चेतावनी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई राज्यों में मानसून की मेहरबानी के साथ ही कुदरती कहर का सिलसिला भी शुरू हो गया। बादल फटने और भूस्खलन की खबरें आने लगी हैं। अगले 24 घंटे में गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दक्षिणी राजस्थान, ओडिशा और मप्र में कहीं कहीं भारी बारिश तो दिल्ली, पश्चिमी यूपी, झारखंड आदि में हल्की वर्षा हो सकती है। महाराष्ट्र व गुजरात के कई इलाकों में बाढ़ के खतरे के चलते हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
देश के कई राज्यों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा का दौर जारी है। आईएमडी ने कुछ राज्यों के लिए रेड तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की आशंका है। वहीं, मैदानी इलाकों में बाढ़ व जलभराव से मुसीबत हो रही है।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में फटा बादल, हिमाचल व उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारी बारिश के बाद बुधवार को बादल फट गया। इससे इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए। हालांकि, अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है। राज्य में तेज वर्षा का दौर दो तीन दिन चलेगा। उधर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी कुछ इलाकों में वर्षा के बाद भूस्खलन की घटनाएं हुईं। कई रास्ते बंद किए गए हैं।
विज्ञापन
ये मौसमी सिस्टम सक्रिय
गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, वहीं गुजरात से लेकर महाराष्ट्र के तट तक तथा उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर अलग अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। इनके असर के आसपास के राज्यों में व्यापक वर्षा की संभावना है। ओडिशा, गुजरात व महाराष्ट्र में इसके प्रभाव से भारी वर्षा हो सकती है। इसलिए राहत व बचाव कार्य करने वाली एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 9 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना प्रकट करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पालघर, पुणे, कोल्हापुर व सतारा जिलों में 8 जुलाई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मुंबई व ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण, गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में भारी वर्षा व बाढ़ का खतरा है, इसलिए रेड अलर्ट जारी किया है। पुणे, सतारा और कोल्हापुर में भारी वर्षा का अनुमान है। इन इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमों को तैनात किया गया है। कोल्हापुर में पंचगंगा नदी खतरे के निशान के करीब है। कोल्हापुर में पिछले साल भी जबर्दस्त बाढ़ आई थी।
ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी
ओडिशा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों में ऑरेंज एवं 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है ।
बीते 24 घंटों में यहां हुई वर्षा
- निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार गुजरात, कोंकण और गोवा में भारी वर्षा हुई। मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश हुई।
- केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, ओडिशा और दक्षिण असम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
- उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, मध्य और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी मध्य प्रदेश, शेष पूर्वोत्तर में हल्की बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई।