फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Rainfall Alert in UP, Bihar and Uttrakhand Monsoon Update News in Hindi

Weather Update Today: उत्तराखंड, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में अलर्ट, यहां जारी रहेगा बारिश का दौर

Thu, 21 Jul 2022 07:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 21 Jul 2022 07:48 AM IST
सार

बुधवार को दिल्ली-एनसीआर झमाझम बारिश हुई। इससे उमस व गर्मी से राहत मिली। सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र पर दिनभर में दो इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Rainfall Alert in UP, Bihar and Uttrakhand Monsoon Update News in Hindi
Heavy Rain in Mathura - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई राज्यों में सावन के महीने में झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि, कुछ राज्यों में भारी वर्षा से जनजीवन पर असर पड़ा है। बुधवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, मप्र समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन

गंगा के मैदानी इलाकों में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। उत्तरी पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। गुजरात, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। 
विज्ञापन


बिहार के 10 जिलों में अलर्ट
बिहार के 10 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, सीवान, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर में भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में हुई झमाझम बारिश, जारी रहेगा सिलसिला
बुधवार को दिल्ली-एनसीआर झमाझम बारिश हुई। इससे उमस व गर्मी से राहत मिली। सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र पर दिनभर में दो इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में 26 जुलाई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं। 

आज के मौसम का अनुमान

  • निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तर और मध्य मध्य प्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय क्षेत्रों, ओडिशा, विदर्भ और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ।
  • शेष पूर्वोत्तर भारत, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों, दक्षिण बिहार, झारखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • बिहार के शेष हिस्सों, लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed