{"_id":"61bb8f1da039721999380b02","slug":"weather-update-snowfall-on-mountains-chilled-the-plains-cold-wave-likely-to-hit-north-northwest-india-says-imd","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुढ़का पारा : उत्तर भारत में शीत लहर ने दी दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लुढ़का पारा : उत्तर भारत में शीत लहर ने दी दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन
Fri, 17 Dec 2021 12:40 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:40 AM IST
सार
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक मौसम में इस तरह की हलचल नहीं हुई। शाम होते ही सर्दी की ठिठुरन से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में छिपते नजर आए।
विज्ञापन
ठंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत और उत्तर पश्चिमी इलाके में शीत लहर ने दस्तक दे दी है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से एक ओर जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर बना हुआ है। वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन जारी है।
विज्ञापन
इस कड़ी में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश समेत राजस्थान के कुछ भागों में ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक पारा लुढ़कने से कंपकपी और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 19.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
बीते दो दिसंबर के बाद यह दूसरी बार जब है अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ है। इससे पहले भी यह 19.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 51 से 95 फीसदी रहा। सुबह से ही सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा और लोग सर्दी से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक मौसम में इस तरह की हलचल नहीं हुई। शाम होते ही सर्दी की ठिठुरन से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में छिपते नजर आए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 20 व न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।
दिनभर धूप खिली रहने से कुछ राहत मिल सकती है। अगले दो दिनों के भीतर न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के कारण सर्दी का अहसास बढ़ेगा। गौरतलब है कि बीते रविवार को न्यूनतम पारा लुढ़कर 6.4 डिग्री सेल्यिस तक पहुंच गया थो जो कि इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान था।
- अधिकतम तापमान - 22 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान- 8 डिग्री सेल्सियस
- सूर्यास्त का समय: 5:27 बजे
- सूर्योदय का समय: 7:08 बजे
(सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। तेज रफ्तार से हवा चलने के कारण सर्दी की ठिठुरन बढ़ सकती है। हालांकि, प्रदूषण से हल्की राहत मिलेगी। शाम को सर्दी का अहसास और बढ़ेगा।)