फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Rain Alert in Delhi-NCR Meteorological Department gave update regarding Himachal-Uttarakhand

Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर सुहाना होगा मौसम, हिमाचल-उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Sun, 21 Apr 2024 05:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 21 Apr 2024 05:18 PM IST
सार

उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी दस्तक दे चुकी है। क्षेत्रों के ज्यादातर जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 6-7 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इस बीच करीब 30-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Update: Rain Alert in Delhi-NCR Meteorological Department gave update regarding Himachal-Uttarakhand
Weather Update - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां उत्तर भारत में तेज गर्मी पड़ रही है, तो दूसरी तरफ पहाड़ों में हिमपात होने से हल्की ठंड बनी हुई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के कारण कई जगह फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। इस बीच आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लिए मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तपते मौसम के बीच 22 अप्रैल को गर्मी से राहत मिलेगी। सोमवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन


उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी दस्तक दे चुकी है। क्षेत्रों के ज्यादातर जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 6-7 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इस बीच करीब 30-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। यह सिलसिला अगले दो-तीन दिनों तक रहेगा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन लखनऊ समेत पूर्वांचल के किसी भी जिले में बरसात नहीं होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 22 और 23 अप्रैल को आंधी व वर्षा हो सकती है। उसके बाद पांच दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


आज इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल तक बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। 22 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में बारिश के साथ बिजली कड़क सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर भारत में 24 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। 22 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा की बात करें तो 21 और 22 अप्रैल को कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है। केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed