फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Rain in Delhi Imd Rainfall Alert In Up Bihar Know Other City Weather Update

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में पूर्वा सुहानी लाई राहत, कई राज्यों में मानसून भीगो रहा, जानें अपने राज्य का हाल

Thu, 16 Jun 2022 07:57 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 16 Jun 2022 07:57 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच मानसून भी दस्तक दे सकता है, इसलिए अब पारा चढ़ने की संभावना कम है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Rain in Delhi Imd Rainfall Alert In Up Bihar Know Other City Weather Update
दिल्ली में बारिश - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भीषण गर्मी से झुलस रहे दिल्ली एनसीआर व आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वी हवाएं चलने से बुधवार रात झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राहत का यह सिलसिला अगले चार-पांच दिन जारी रहेगा। इससे पारा तेजी से नीचे आएगा। उधर, दक्षिण पश्चिमी मानसून भी विभिन्न राज्यों में राहत की बूंदें बरसा रहा है। 

विज्ञापन

दिल्ली और इससे सटे एनसीआर इलाके में रात करीब 11 बजे से 3 बजे तक अच्छी  बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ वर्षा से पारा नीचे आ गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाएं चलने से मौसम खुशगवार रहने का अनुमान है। गरज के साथ छीटें पड़ेंगे या हल्की वर्षा हो सकती है। दिल्ली एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच मानसून भी दस्तक दे सकता है, इसलिए अब पारा चढ़ने की संभावना कम है। 
विज्ञापन

मानसून इन राज्यों में सक्रिय
बात करें, दक्षिण पश्चिम मानसून की तो यह फिलहाल पश्चिमी महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात, तेलंगाना में सक्रिय है। अगले दो तीन दिनों में यह आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। केरल में तय समय 1 जून की बजाए तीन दिन पहले यानी 29 मई को पहुंचने के बाद मानसून कुछ दिन सुस्त रहा। इसके बाद यह धीमी गति से बढ़ा और फिर तेजी से पूर्वी भारत, कर्नाटक व कोंकण होता हुआ महाराष्ट्र व गुजरात पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के 36 मौसम अनुभागों में से अब तक सिर्फ दो में ही औसत से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है, जबकि तीन में सामान्य तो 18 अनुभागों में कम वर्षा रिकॉर्ड की गई। अब तक 13 अनुभागों में मानसून ने दस्तक नहीं दी है। जून के अभी करीब 15 दिन शेष है, इस दौरान मासिक औसत की अच्छी बरसात हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में प्री मानूसन की गतिविधियां तेज हैं। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से भी उत्तर व पश्चिमी भारत में राहत की बरसात हो रही है। 


आज इन राज्यों में बारिश का अनुमान
स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, राजस्थान, दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में भी आज बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed