फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update North India Gripped by Dense Fog and Cold Wave, Temperature Likely to Drop by 3-5 Degrees News

बर्फीली हवाओं से चुभने लगी ठंड: उत्तर भारत कोहरे व शीतलहर की चपेट में, तीन से पांच डिग्री गिर सकता है तापमान

Mon, 30 Dec 2024 09:49 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 30 Dec 2024 09:49 AM IST
सार

पहाड़ी राज्यों में हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान -8.0, गुलमर्ग में -8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री नीचे चला गया है।

विज्ञापन
Weather Update North India Gripped by Dense Fog and Cold Wave, Temperature Likely to Drop by 3-5 Degrees News
मौसम विभाग का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों से आ रही बर्फ सी ठंडी हवाओं ने मैदानों में कंपकंपी बढ़ा दी हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश समेत समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। घने कोहरे के चलते कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से शून्य तक दर्ज की गई। दिल्ली में पालम एयरपोर्ट पर साढ़े नौ बजे दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई। इससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन

वहीं, श्रीनगर को छोड़कर उड़ानों पर कोई खास असर नहीं पड़ा। अनुमान है कि दो से तीन दिन तक ऐसी ही कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है। पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में कोहरा के साथ शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, बलिया और फुरसतगंज में दृश्यता शून्य रही।  आगरा में ताजमहल घने कोहरे में छिप गया। पंजाब के पटियाला और हरियाणा के अंबाला में भी दृश्यता शून्य रही। हालांकि, दिन निकलने के साथ कुछ स्थानों पर धूप खिली और आसमान साफ हुआ। राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर में दृश्यता 50 मीटर से कम और अजमेर में शून्य रही। वहीं, माउंट आबू में पारा शून्य पर आ गया है।  पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और राजस्थान में सोमवार तक सुबह-शाम कई जगह घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। उधर, उत्तराखंड में कई जगह भारी बारिश हुई।

विज्ञापन

पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से लकदक
पहाड़ी राज्यों में हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान -8.0, गुलमर्ग में -8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री नीचे चला गया है। वहीं, हिमाचल में तांबो में न्यूनतम तापमान -12.3, कुकुमसेरी में -7.0 डिग्री दर्ज किया गया। शिमला में तापमान 3.4 डिग्री रहा।

हिमाचल में 340 सड़कें बंद, फंसे हैं सैकड़ों वाहन
हिमाचल में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा 340 सड़कें बंद हैं। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला और चंबा में सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा भी बंद है। जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में ऊंचाई वाले हिस्सों में लोग फंस गए हैं।

दिल्ली में पारा चढ़ा पर ठिठुरन बढ़ी
राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद ठंडी हवाओं के चलते ठंड से राहत नहीं मिली और लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। कई इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed