फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Monsoon Prediction Rainfall Alert in These Area UP Monsoon Update News in Hindi

Monsoon Update : दौड़ने लगा मानसून, आज ये इलाके भीगेंगे, यूपी को थोड़ा सा इंतजार, यहां जारी रहेगा लू का दौर

Mon, 13 Jun 2022 02:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 13 Jun 2022 02:31 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 2-3 दिनों तक बारिश की संभावना है। इससे पारा भी गिरेगा। गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे दिल्ली वासियों को 16 जून से राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Monsoon Prediction Rainfall Alert in These Area UP Monsoon Update News in Hindi
बारिश(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

देश में वर्षाकाल का आगाज हो चुका है। केरल में एक जून के तय समय की बजाए तीन दिन पहले 29 मई को दस्तक देने के बाद कुछ दिन सुस्त रहा मानसून अब दौड़ रहा है। इसके असर से देश के कई राज्य भीग चुके हैं, तो कुछ अगले 24 घंटे में भीगने जा रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, यूपी, झारखंड समेत कुछ राज्यों में मानसून की फुहारें जल्द पड़ने वाली हैं, लेकिन तब तक गर्मी व लू का कहर जारी रहेगा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का ताजा अपडेट
मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार दोपहर जारी ताजा अपडेट में कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून सोमवार को तेजी से आगे बढ़ा। यह अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूरे कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों और मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना और रॉयलसीमा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, बंगाल के अधिकांश हिस्सों और बिहार के कुछ भागों में सक्रिय हो गया।
विज्ञापन


यूपी में चार-पांच दिन पहले दस्तक
यूपी वासियों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार प्री-मानसून के बजाय सीधे मानसूनी बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसमविदों का कहना है कि इस बार तय समय से पहले मानसून के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। यह भी कहा जा रहा है कि यदि सब कुछ अनुमानों के अनुसार हुआ तो संभव है कि 15 से लेकर 20 जून तक होने वाली बारिश को प्री-मानसून की जगह मानसूनी बारिश घोषित कर दिया जाए। 15 जून की रात तक गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज व आसपास के हिस्सों को मानसून छुएगा। 16 और 17 जून तक वाराणसी पहुंचेगा और 18 जून तक आधे उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। लखनऊ में भी 17 और 18 जून को बारिश के आसार बन रहे हैं। 19 जून को यूपी में अच्छी बारिश के संकेत हैं। वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ. सीएम नौटियाल के अनुसार अनुमान था कि उत्तर प्रदेश में मानसून 19-20 जून तक दक्षिण-पूर्वी छोर को छुएगा, लेकिन मुंबई में गुरुवार से बरसात शुरू हो गई। इतना ही नहीं अगले 24 घंटे में 4 से 6 सेंटीमीटर वर्षा भी हो गई। इससे ये संकेत मिला है कि मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। अर्थात पूर्व घोषित 20 जून से 4-5 दिन पहले ही मानसून के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पूरे आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 2-3 दिनों तक बारिश की संभावना है। इससे पारा भी गिरेगा। आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे दिल्ली वासियों को 16 जून से राहत मिल सकती है। 
 
यहां आज भी चलेगी लू
यूपी में 15 जून से मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं, लेकिन तब तक 43 डिग्री की गर्मी व लू की मार सहना होगी निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

आज ये इलाक हो सकते हैं तर

  • महाराष्ट्र में कोंकण के शेष हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों, पूरे कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तेलंगाना में मानसून आगे बढ़ने की उम्मीद है।
  • पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र और केरल तथा तमिलनाडु में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गुजरात क्षेत्र और दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed