फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Meteorological Department said, tentative date regarding the arrival of monsoon in delhi around June 27

Weather Update: 22 जून तक उठाएं सुहाने मौसम का आनंद, 10 दिन बाद दिल्ली में मानसून दे सकता है दस्तक

Sat, 18 Jun 2022 05:13 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 18 Jun 2022 05:13 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत में यह बारिश का यह दौर अब 21 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। तापमान भी 35 डिग्री के आसपास बने रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। 22 जून से बारिश थम जाएगी...

विज्ञापन
Weather Update: Meteorological Department said, tentative date regarding the arrival of monsoon in delhi around June 27
प्री-मानसून बारिश - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने लंबे इंतजार के बाद प्री-मानसून बारिश का मजा मिला। बीते एक पखवाड़े से उत्तर-पूर्वी भारत बुरी तरह गर्मी से झुलस रहे थे। दिन में भयंकर गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। हालांकि गुरुवार रात से दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दस्तक दी। शुक्रवार दिन और शनिवार रात को हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। 22 जून से मौसम के साफ होने की उम्मीद है। हालांकि अभी मौसम विभाग ने राजधानी में मानसून की दस्तक को लेकर कोई संभावित तिथि घोषित नहीं की है। सामान्य तौर पर 27 जून तक राजधानी में मानसून आता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत में यह बारिश का यह दौर अब 21 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। तापमान भी 35 डिग्री के आसपास बने रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। 22 जून से बारिश थम जाएगी। मौसम साफ हो जाएगा। 22 और 23 जून से फिर तापमान बढ़ने लगेगा। अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

अगले 24 घंटे यहां है बारिश की संभावना

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश संभव है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वोत्तर बिहार, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों, रायलसीमा और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पंजाब और लक्षद्वीप लक्ष्यदीप में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

अभी देशभर में यह बन रहा मौसम का सिस्टम

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, एक ट्रफ रेखा हरियाणा से उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम होते हुए नागालैंड तक फैली हुई है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। ट्रफ रेखा इस चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर पश्चिमी अरब सागर तक फैली हुई है।



एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले स्तरों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भाग पर बना हुआ है। इसके अलावा एक चक्रवाती क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी ऊपर है। रायलसीमा से कोमोरिन क्षेत्र तक निचले स्तर पर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से लगभग 3.1 मीटर ऊपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed