फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update India State wise Rainfall and thunderstorm forecast IMD report

कई राज्यों में 25 फरवरी तक बारिश का अनुमान, जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

Fri, 21 Feb 2020 11:22 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 21 Feb 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Weather Update India State wise Rainfall and thunderstorm forecast IMD report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग द्वारा देश के कई हिस्सों में 25 फरवरी तक मध्यम से हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। राजधानी दिल्ली सहित आस-पास के क्षेत्रों में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह को हल्की बारिश हुई। बादल छाए रहने और तेज हवा के कारण ठंड ने एक बार फिर वापसी की है।

विज्ञापन




मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। अगले कुछ दिनों में यहां मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा में भी गुरुवार रातो को हल्की बौछारें पड़ीं। 21 फरवरी को भी कई शहरों में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। कानपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, बरेली, आगरा, वाराणसी और प्रयागराज में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ हुई बारिश, ठंडक बढ़ी, आज भी संभावना
गुरुवार रात को दिल्ली के ज्यादातर इलाको में बिजली कड़कने के साथ जमकर बारिश हुई। इससे ठंडक बढ़ गई। बारिश के साथ तेज हवाओं ने एक बार फिर गलन बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर में देर रात शुरू हुआ बारिश का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। साथ में सर्द हवाएं भी चलती रहीं और मौसम में ठंडक बढ़ाती रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी काले बादलों के साथ बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंडः रातभर पड़ी बारिश की फुहारों से लौटी ठंड, मौसम खराब होने के आसार
बृहस्पतिवार रात गरज चमक के साथ पड़ी बारिश की फुहारों ने मौसम में एक बार फिर ठंड बढ़ा दी। इससे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहने और तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। मसूरी में भी रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक रुक-रुक कर होती रही।
 
वहीं नैनीताल, धनोल्टी सहित चार धामों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। आज नैनीताल शहर और ऊंची चोटियों पर इस सीजन में आठवीं बार बर्फबारी हुई है। हालांकि बारिश के कारण शहर में बर्फ रुक नहीं पाई।


जम्मू-कश्मीरः मौसम बदला, कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी, आज भी आसार
कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से शीत लहर बढ़ी है। खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। 
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद पड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed