फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update IMD predicts rainfall due to western disturbance in Himalayan region, northwestern India

Weather: यूपी समेत इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, हिमालयी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Fri, 13 Oct 2023 06:02 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 13 Oct 2023 06:02 AM IST
सार

आईएमडी के अनुसार 15 से 17 अक्तूबर के दौरान उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
 

विज्ञापन
Weather Update IMD predicts rainfall due to western disturbance in Himalayan region, northwestern India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर हिमालयी इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। इसके चलते 13 से 17 अक्तूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार एक चक्रवाती प्रसार रायलसीमा और उससे सटे दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर बना हुआ है और इस चक्रवाती प्रसार के निचले स्तरों से कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा जारी है। आईएमडी के अनुसार 15 से 17 अक्तूबर के दौरान उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए शुक्रवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार जताए हैं, यानी इन राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश तथा वज्रपात के आसार हैं।


दक्षिण-पश्चिम मानसून की भी विदाई
मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।  इसी तरह पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई होने का पूर्वानुमान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed