फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update IMD Alert Rainfall Forecast Wind Air Pollution AQI

Weather Update: गुजरात-महाराष्ट्र में बारिश से बड़े नुकसान, करवट बदलते मौसम के बीच जानिए अपने इलाके का हाल

Mon, 27 Nov 2023 05:05 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 27 Nov 2023 05:05 PM IST
सार

देश के कई हिस्सों में अचानक बदले मौसम के कारण ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली-NCR के साथ-साथ हरियाणा में कुछ जगहों पर बारिश की सूचना है। मौसम विभाग (IMD) से जारी बारिश के पूर्वानुमान और बदलते मिजाज के बीच IMD से जानिए जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Weather Update IMD Alert Rainfall Forecast Wind Air Pollution AQI
मौसम विभाग का पूर्वानुमान, कई प्रदेशों में बारिश के आसार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

अचानक बदले मौसम के कारण कई प्रदेशों में ठंड बढ़ गई है। कुछ राज्यों में बारिश के कारण हालात और नाजुक हो गए हैं। ठिठुरन बढ़ने लगी है। गुजरात में बारिश और वज्रपात जैसी घटनाओं के कारण आठ लोगों की मौत होने की खबर भी सामने आई। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। बारिश के कारण ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम के आसपास वाले इलाकों में अगले दो घंटे के भीतर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में नुकसान पर सांसद सुप्रिया सुले का बयान
अचानक बदले मौसम की मार झेल रहे महाराष्ट्र में आर्थिक संकट की खबरें हैं। सांसद सुप्रिया सुले के मुताबिक राज्य मुश्किल मोड़ पर खड़ा है... बेमौसम बारिश से काफी नुकसान हुआ है... उन्होंने सत्तापक्ष और विपक्ष सभी से मिलकर राज्य और किसानों के लिए संवेदनशीलता के साथ काम शुरू करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

संसद में उठाएंगी महाराष्ट्र संकट का मुद्दा
सुप्रिया सुले ने कहा, "मैं महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध करना चाहती हूं कि तत्काल दिल्ली से एक टीम बुलाकर प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कराएं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुले ने कहा, केंद्र सरकार को जल्द ही महाराष्ट्र को अधिक आर्थिक मदद देनी चाहिए। जहां भी किसानों को नुकसान हुआ है, वहां ऋण माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनसीपी (शरद पवार गुट) की तरफ से वह इस मुद्दे को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में उठाने के प्रयास करेंगी।

बारिश के कारण जान-माल का बड़ा नुकसान, गुजरात में 27 की मौत
गुजरात में मौसम बदलने के बाद जान-माल के नुकसान पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दो दिनों की बारिश के कारण हालात काफी दयनीय हो गए। अलग-अलग इलाकों में 27 लोगों के साथ-साथ 79 मवेशियों की भी मौत होने की सूचना है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। सरकार राहत और बचाव कार्य चला रही है।

दिल्ली के अकबर रोड में बारिश
इससे पहले मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, शहादरा, विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक सहित दिल्ली के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता वाली बारिश होने की संभावना है। देर शाम दिल्ली में बारिश के बाद अकबर रोड इलाके के विजुअल सामने आए। 

बदलते मौसम के कारण आईटीओ, जाफरपुर, नजफगढ़, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोदी रोड; अगले 2 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के इलाके- गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर में भी बारिश होने के आसार हैं।


गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के प्रादेशिक पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, हरियाणा के कुछ स्थानों (हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, लोहारू, फरुखनगर, महेंद्रगढ़, सोहना, नूंह) और इसके आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता वाली बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 2 घंटों के दौरान कोसली, रेवाड़ी, बावल (हरियाणा) खैरथल (राजस्थान) के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी। 


अंडमान के पास कम दबाव का क्षेत्र, चक्रवात में बदलने की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बदलते मौसम के बीच जारी अहम अपडेट में सोमवार को कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके कारण अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव का क्रम बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात की आशंका
सोमवार सुबह 8.30 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के आधार पर मौसम विभाग ने विशेष सूचना जारी की। IMD ने कहा कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे मलक्का जलडमरूमध्य पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है। 29 नवंबर के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर इसके दबाव में बदलने की आशंका है। कम दबाव का क्षेत्र इसके बाद उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है। कम दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटे में बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदलने के भी पूरे आसार हैं।

करवट बदल रहा मौसम लेकिन चिंता की बात नहीं 
अचानक मौसम में बदलाव के अलर्ट के अलावा आईएमडी ने कहा, फिलहाल मौसम विभाग को चक्रवात समुद्र तट की ओर बढ़ेगा इसकी संभावना नहीं है। IMD ने भूस्खलन, सामान्य से तेज हवा, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी या समुद्र में ऊंची लहरों की संभावना के बारे में भी कोई भविष्यवाणी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed