Weather Update Today: मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार देर शाम मुंबई, रत्नागिरि और रायगढ़ में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के उपमहानिदेशक (डीडीजी), मुंबई ने कहा, 'मुंबई और आसपास पिछले एक घंटे में मध्यम बारिश रही है। रडार/ उपग्रह चित्र सक्रिय मानसून का संकेत दे रहे हैं। आज भारी बारिश हो सकती है।'
मुंबई के मरीन ड्राइव पर हाईटाइड देखा जा सकता है।
#WATCH Maharashtra: High tides hit Marine Drive in Mumbai. pic.twitter.com/wFtYFAaOnM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 4, 2020
इससे पहले विभाग ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया था।
शुक्रवार देर रात मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे, यानि तीन और चार जुलाई के बीच, मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-गुजरात में आज भारी बारिश के आसार, उमस भरी गर्मी से मिल सकती राहत
उन्होंने कहा, 'चार जुलाई को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।' मौसम विभाग मुंबई की वरिष्ठ निदेशक शुभांगी भटे ने गुरुवार को बताया था कि रत्नागिरि जिले में शुक्रवार को अत्यधिक भारी वर्षा होने और शनिवार को रायगढ़ में ऐसी ही बारिश होने का अनुमान है।
गौरतलब है कि रत्नागिरि जिले में पिछले महीने आए चक्रवाती तूफान निसर्ग से भी काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.