फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather update heavy rain in some states yellow alert for gujarat maharashtra

अलर्ट: अगले 2 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Thu, 30 Sep 2021 08:42 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 30 Sep 2021 08:42 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग गुजरात, उत्तरी कोंकण, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज बारिश की संभावना जताई है। महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। बता दें कि येलो अलर्ट ‘बिजली, तेज हवाओं और गरज के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश’ का संकेत देता है। 

विज्ञापन
weather update heavy rain in some states yellow alert for gujarat maharashtra
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रवाती तूफान गुलाब ओडिशा के समुद्री तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ चुका है, लेकिन 'गुलाब' का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार होते हुए अन्य राज्यों तक पहुंच रहा है।  गुजरात, कोंकण और मराठवाड़ा में भी मध्यम से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में 2 अक्तूबर तक मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कोंकण के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण में तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय राजधानी में छाए रहेंगे बादल
दिल्ली-एनसीआर में 30 सितंबर से 2 अक्तूबर तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। आईएमडी ने बताया है कि चक्रवात गुलाब के कारण दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में अधिक्तम तापमान करीब 35 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गुजरात-महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग गुजरात, उत्तरी कोंकण, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज बारिश की संभावना जताई है। महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। बता दें कि येलो अलर्ट ‘बिजली, तेज हवाओं और गरज के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश’ का संकेत देता है। 



ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश की आशंका
ओडिशा के मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में मध्यम वर्षा और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को 30 सितंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।


 मौसम विभाग के मुताबिक, देश के पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में, बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और पश्चिम बंगाल के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है बारिश की प्रबल संभावना है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed