फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Heat wave will continue to trouble these states of North India Delhi-UP rain will bring relief

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में अभी और सताएगी लू, बारिश से मिलेगी राहत!

Tue, 11 Jun 2024 06:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Jun 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
loader
Weather Update: Heat wave will continue to trouble these states of North India Delhi-UP rain will bring relief
Weather Alert - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भीषण गर्मी और लू ने देश के कई राज्यों को अपनी चपेट में ले रखा है। फिलहाल इससे अभी आम लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है। आने वाले कुछ दिनो तक कई राज्यों में लू और भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने भी अगले कई दिनों तक विभिन्न राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।



मौसम विभाग का अनुमान है कि गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की स्थिति बनी हुई है। जबकि उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में अगले कुछ दिनों तक लू की संभावना है। इन राज्यों में लू की स्थिति करीब अगले सात से आठ दिनों तक बनी रहेगी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना है।


मौसम संबंधी जानकारी देने वाली निजी वेबसाइट स्काईमेट वेदर के मुताबिक, यूपी-बिहार और झारखंड में भयंकर लू चलेगी। अभी उत्तर बिहार को भीषण गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। यूपी-बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बीते कुछ समय से लू का प्रकोप जारी है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण लू चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed