फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather update heat wave forecast in these states for five days record temperature

Heat Wave: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा अधिकतम तापमान, अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में सताएगी जानलेवा लू और गर्मी

Fri, 17 May 2024 01:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 17 May 2024 01:14 PM IST
सार

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक राजस्थान के कुछ इलाकों, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 17 मई से लेकर 21 मई तक गर्म हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
weather update heat wave forecast in these states for five days record temperature
कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों देश के कई इलाके भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार को देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देश के कई स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस तक रहा। खासकर राजस्थान के अधिकतर इलाकों में, दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों में, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में भी गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधित चिंता पर जोर दिया गया है। चेतावनी में कहा गया है कि लंबे समय तक धूप में रहने वाले या भारी काम करने वाले लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारियां बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक राजस्थान के कुछ इलाकों, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 17 मई से लेकर 21 मई तक गर्म हवाएं चलेंगी। उत्तर मध्य प्रदेश में 18 मई से 21 मई तक लू (हीट वेव) चलने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में 18-21 मई के बीच जानलेवा लू चलने की आशंका है। वहीं उप-हिमालयी इलाकों और पश्चिम बंगाल में 17 मई को उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल के कुछ इलाकों में 17 से 21 मई के बीच भारी बारिश की आशंका है। साथ ही 20 मई को केरल में भी भारी बारिश का अनुमान है। दरअसल तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर चक्रवाती तूफान के असर से यह बारिश होगी। बारिश के साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी भारी बारिश का अनुमान है। दक्षिण पश्चिमी मानसून अंडमान सागर में आगे बढ़ रहा है और जल्द ही इसके केरल पहुंचने की संभावना है।


सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है हीट वेव
भारत में जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है तो उसे हीट वेव की स्थिति माना जाता है। इस स्थिति में गर्मी संबंधित कई बीमारियां हो सकती हैं और कई मामलों में यह जानलेवा भी हो सकती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए हीटवेव की स्थिति खतरनाक होती है। हीट वेव या लू की स्थिति में इंसानों के शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो सकती है, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या आ सकती है। इसमें हल्का बुखार भी हो सकता है। अधिक देर तक धूप में रहने से चक्कर आना और बेहोशी की समस्या भी हो सकती है। साथ ही कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी की समस्या भी हो सकती है। यही वजह है कि लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed