फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update heat wave alert in Maharashtra-West Bengal Delhi Temperature

Weather Update: महाराष्ट्र-पश्चिम बंगाल में लू की आशंका, दिल्ली में भी अधिक रहेगा तापमान; आईएमडी ने दी सलाह

Fri, 26 Apr 2024 11:32 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 26 Apr 2024 11:32 PM IST
सार

मौसम विभाग (आईएमडी) ने लोगों को सलाह दी है कि लू से बचने के लिए लंबे समय तक धूप में रहने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, सूती कपड़े पहने और धूप में निकलते वक्त सिर जरूर ढंके। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। आने वाले कुछ दिनों में राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
Weather Update heat wave alert in Maharashtra-West Bengal Delhi Temperature
Heatwave - फोटो : istock

विस्तार

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश भर के कई इलाकों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ और मुंबई के कई हिस्सों में 27 से 29 अप्रैल तक लू की आशंका जताई है। वहीं, आईएमडी ने कहा कि शनिवार को दिल्ली का अधितम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा, विभाग ने बताया कि लू कम से कम 30 अप्रैल तक दक्षिणी पश्चिम बंगाल में सामान्य जीवन को प्रभावित करेगा। आईएमडी ने लोगों को सलाह दी है कि लंबे समय तक धूप से रहने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, सूती कपड़े पहने और धूप में निकलते वक्त सिर जरूर ढंके।

विज्ञापन

दिल्ली का तापमान 40 डिग्री रहने का आशंका
आईएमडी ने बताया कि राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  विभाग की मानें तो शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है।  हालांकि, विभाग का अनुमान है कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हवाएं चलेंगी। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र में लू से बचने की सलाह
आईएमडी ने महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ और मुंबई के कई हिस्सों में 27 से 29 अप्रैल तक लू की आशंका जताई है। ठाणे, रायगढ़ और मुंबई के कई हिस्सों में एक गैर-चक्रवाती परिसंचरण बना है, जिस वजह से तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि 27 और 28 अप्रैल को तापमान काफी अधिक रह सकता है। मुंबई सहित आस पास के इलाकों में जारी यह लू का दूसरा अलर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में उच्चतम तापमान 44.7 डिग्री 
दक्षिणी पश्चिम बंगाल में कम से कम 30 अप्रैल तक लू के कारण आम जनजीवन प्रभावित होगा। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कलाईकुंडा में दिन का उच्चतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस है। अगले पांच दिनों तक यहां लू की आशंका है।


इन इलाकों में 43 डिग्री से ऊपर रहा पारा, अभी और बढ़ेगा तापमान
ओडिशा में भी गर्म और आर्द्र मौसम से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को 12 स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटों में ओडिशा में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने की आशंका है। इससे अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। अगले चार से पांच दिनों में तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा।

औद्योगिक शहर अंगुल में सबसे अधिक तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बौध में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि नुआपाड़ा और बोलांगीर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारीपदा में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टिटलागढ़, जाजपुर, संबलपुर और हीराकुड में तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारसुगुड़ा और तालचेर का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ढेंकनाल में भी पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।

दक्षिण भारत में गंभीर जल संकट, जलाशयों में मात्र 17% पानी
लगातार बढ़ते तापमान का असर जलाशयों पर भी हो रहा है। मौसम विभाग के अलावा केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने बताया है कि भारत के दक्षिणी राज्यों- आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक,
केरल और तमिलनाडु में गंभीर जल संकट पैदा हो गया है। आयोग के मुताबिक इन राज्यों में जलाशय क्षमता का केवल 17 प्रतिशत पानी बचा है। ऐतिहासिक औसत की तुलना में जल भंडारण काफी कम होने के कारण हालात अधिक संवेदनशील हो गए हैं। सीडब्ल्यूसी के मुताबिक दक्षिणी क्षेत्र में निगरानी के बाद पाया गया कि 42 जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता 53.334 बीसीएम (अरब घन मीटर) है।


बीते 10 साल में सबसे कम पानी
नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, इन जलाशयों में केवल 8.865 बीसीएम पानी बचा है, जो इनकी कुल क्षमता का केवल 17 प्रतिशत है। पिछले साल इसी अवधि में 29 प्रतिशत पानी बचा था। इसी अवधि में दस साल का औसत 23 प्रतिशत है। यानी 2024 में दक्षिण भारत के इन राज्यों में बीते 10 साल में सबसे कम पानी बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed