फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather update for today in india

Weather Report : बादल फटने से घर ढहे... सड़कें टूटीं और खेत बहे, देशभर में चार-पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 30 Jul 2023 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Jul 2023 06:35 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। खेत और बगीचे बह गए हैं और सड़कें टूटीं हैं। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बादल फटने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
weather update for today in india
पत्थर गिरने से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और तेलंगाना समेत देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश, बादल फटने और नदी-नालों में उफान से तबाही जारी है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। खेत और बगीचे बह गए हैं और सड़कें टूटीं हैं। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बादल फटने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। राजोरी, सांबा व पुंछ में भी नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश के चलते कई पुल बह जाने से जम्मू से पठानकोट हाईवे पर ट्रैफिक बेहाल है। वहीं,  उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे सहित कई जगहों पर बोल्डर व मलबा गिरने से आवाजाही अवरुद्ध रही। लामबगड़ नाले के पास बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंस गया है।  बाबा आश्रम कर्णप्रयाग से आगे पहाड़ी से पत्थर गिरने से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध है।

विज्ञापन


दिल्ली : यमुना में उतार-चढ़ाव जारी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के जल स्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर के नीचे आ गया, लेकिन कुछ देर बार फिर जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ जो दोपहर तीन बजे खतरे के निशान को पार कर गया। शाम सात बजे फिर घटकर 205.32 मीटर पर आ गया।
विज्ञापन


यूपी के 40 जिलों में सूखे के हालात
लखनऊ। कम बारिश के चलते यूपी के 75 में से 40 जिलों में सूखे जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इनमें ज्यादातर जिले पूर्वी यूपी के हैं। शेष 35 में सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है। बारिश की कमी से धान, मक्के की फसल की रोपाई व बोआई की तैयारी में जुटे किसानों को चिंता सताने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में चार से पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी

देश के लगभग सभी हिस्सों में अगले चार से पांच दिन मध्यम से लेकर भारी और अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार और ओडिशा में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी देश के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान समेत उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में दो अगस्त तक कहीं हल्की, कहीं मध्यम तो कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत के छत्तीसगढ़, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के क्षेत्र में अगले चार दिन भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है। 

जयपुर में बाजारों में घुसा पानी, सड़कें जाम
जयपुर में भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, बाजारों में पानी घुस गया और सड़कों पर लंबा जाम लग गया। जयपुर में शुक्रवार की रात से ही मूसलाधार बारिश से सीकर रोड और जल महल इलाकों में पानी भर गया है। इसके अलावा एसएमएस अस्पताल परिसर में भी पानी जमा हुआ है। 

हिमाचल प्रदेश
632 बिजली ट्रांसफार्मर ठप... हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से तीन नेशनल हाईवे सहित 419 सड़कें यातायात के लिए ठप हैं। शिमला जिले में सबसे अधिक 177 व कुल्लू में 123 सड़कें बाधित हैं। 632 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। 

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर संभाग में बारिश लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में अवागमन में बाधक बन रही है। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुई बारिश से दोनों संभाग में बरसाती नाले और नदियां उफान पर हैं। कटड़ा में मौसफ साफ नहीं से मां वैष्णो देवी के भवन के लिए चॉपर सेवा पर असर रहा। 

उत्तराखंड
भारी बारिश से यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डाबरकोट-झर्झरगाड सहित कई जगहों पर बोल्डर व मलबा गिरने से आवाजाही कई घंटे तक बाधित रही। गंगोत्री हाईवे स्वारीगाड़ व सुनगर में मलबा आने से बंद हो गया। लामबगड़ नाले के पास बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंस गया है। कई यात्री फंसे हैं।

हरियाणा
सिरसा में घग्गर नदी में दो किसान बह गए, जिसमें से एक को सुरक्षित बचा लिया गया, दूसरे की तलाश जारी है। फतेहाबाद जिले के कई ढाणियों में अभी भी पानी भरा है। चांदपुरा साइफन में फिलहाल 12,100 क्यूसेक पानी बह रहा है। इस साइफन की क्षमता 22 हजार क्यूसेक की है। कैथल में बारिश के बाद एक बार फिर उमस भरी गर्मी बढ़ गई है।


असम
केंद्रीय टीम राज्य में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा ले रही है। टीम ने राज्य सरकार से बाढ़ से बुनियादी सुविधाओं को हुए नुकसान की जानकारी देने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed