फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather update Delhi temperature low today likely to rains punjab haryana heat wave

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से राहत, उत्तर भारत में लुढ़का पारा, कुछ राज्यों को करना पड़ेगा इंतजार

Sun, 04 Jul 2021 07:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 07:51 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। दो दिन से दिल्ली में मौसम सुहाना है। वहीं अब उत्तर भारत में लू चलने का असर कम है। हालांकि, हरियाणा और पंजाब को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
weather update Delhi temperature low today likely to rains punjab haryana heat wave
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमित शर्मा

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश से लोगों को लू और भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं उत्तर भारत के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में लू का असर कम हुआ है और अगले पांच दिन लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण लू के असम में कमी आई है। इससे हिमालयी क्षेत्र में हल्की से तेज बारिश की संभावना है। हालांकि, कुछ राज्यों में अभी तक बारिश की शुरुआत नहीं हुई है। इससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में आज बारिश की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सुबह से ही दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगया था कि 2-4 जुलाई के बीच प्री मानसून बारिश होगी और 7 से 10 जुलाई तक मानसून पहुंच जाएगा। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री व 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।  बीते दिनों दिल्ली का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, लेकिन दो दिनों से पारा कम हुआ है । 
विज्ञापन


वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अब भी पारा चढ़ रहा है। राजस्थान के करौली में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के बठिंडा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कई राज्यों में बारिश की संभावना
4 जुलाई को पश्चिम बंगाल, उत्तर बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है। केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed