फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Delhi Najafgarh is hottest city in country Hill stations also remain hot

हाय गर्मी!: दिल्ली के नजफगढ़ का तापमान 47.8 डिग्री, देशभर में आठ जगहों पर पारा 47 डिग्री और इससे अधिक

Sun, 19 May 2024 11:14 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 19 May 2024 11:14 PM IST
सार

आईएमडी ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather Update Delhi Najafgarh is hottest city in country Hill stations also remain hot
अलग-अलग शहरों के तापमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। बेतहाशा गर्मी और लू ने  देश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली का नजफगढ़ आज भारत का सबसे गर्म शहर रहा। यहां 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बता दें, नजफगढ़ में दर्ज तापमान ने इस मौसम के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी की आशंका जताई है। आईएमडी ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को बुजुर्गों और बच्चों का अधिक ख्याल रखने के लिए कहा है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन

यह है देश के सबसे गर्म शहर
देश भर के करीब आठ शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नजफगढ़ में 47.8 डिग्री, पीतमपुरा में 47 डिग्री,  मुंगेशपुर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया है। तीनों शहर दिल्ली में ही हैं। इसके अलावा, तापमान राजस्थान के गंगानगर में 46.7 डिग्री, मध्य प्रदेश के दतिया में 47.5 डिग्री,  पंजाब के बठिंडा में 46.4 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 47 डिग्री और नूंह में 47.2 डिग्री, आगरा में 47.7 डिग्री और उत्तर प्रदेश के झांसी में 47.2 डिग्री तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के शहरों में भी गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
यहां तक की हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। धर्मशाला में अधिकतम तापमान- 36 डिग्री, ऊना में 44 डिग्री, बिलासपुर में 42.4 डिग्री, सोलन में 36.6 डिग्री और कांगड़ा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  



10 साल में दिल्ली में 40 डिग्री पारा 1557 दिन रहा
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट्स (आईआईईडी) के दुनिया के 20 सबसे बड़े राजधानी शहरों में तापमान के किए गए विश्लेषण से यह भी पता चला है कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में तापमान 1,557 दिन (लगभग 43 प्रतिशत) 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा या उससे अधिक हुआ। विश्लेषण से पता चला कि घनी आबादी वाले शहर में 2004-2013 के दौरान 1,254 दिन (लगभग 34 प्रतिशत) और 1994-2003 के दौरान 1,180 दिन (लगभग 32 प्रतिशत) तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed