फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Alert: Snowfall in Hills, Rain and Hail in Delhi-NCR; Temperatures to Fall for Two More Days

Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाके ठिठुरे, दिल्ली-NCR में बारिश-ओले गिरे; दो दिन और गिरेगा पारा

Wed, 28 Jan 2026 05:54 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 28 Jan 2026 05:54 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओले गिरे हैं। अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Update Alert: Snowfall in Hills, Rain and Hail in Delhi-NCR; Temperatures to Fall for Two More Days
अलग-अलग जगहों में हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में फिर बदलाव आया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहले से ही जारी बर्फबारी और तेज हुई है। चोटियां बर्फ की सफेद चादर में ढंक गई हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई रास्तों को बर्फ की मोटी परत जमने के कारण बंद करना पड़ा है। रेड अलर्ट के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हुई और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में ओले भी गिरे।

विज्ञापन


मौसम में बदलाव से तापमान गिरने से ठंड में इजाफा हुआ है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री तक की गिरावट आने और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ हिमपात होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिल्ली में 24 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो 2022 के बाद से जनवरी माह की सबसे अधिक वर्षा है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से लेकर हापुड़ और मेरठ में भी झमाझम बारिश हुई। कई जगह ओले भी गिरे। इससे तापमान में गिरावट आई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।  वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी कई जगह हल्की से भारी बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


सोनमर्ग में हिमस्खलन, श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद
कश्मीर के गांदरबल में सोनमर्ग में मंगलवार रात 10:12 बजे हिमस्खलन हुआ। यह हिमस्खलन एक रिसॉर्ट से टकराया। कई इमारतें इसकी चपेट में आईं, पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, पटनीटॉप, भद्रवाह, कठुआ के बनी में बर्फबारी हुई है। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर भारी बर्फ के चलते राजमार्ग बंद कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


61 उड़ानें रद्द
श्रीनगर हवाईअड्डे से सभी 58 और जम्मू से तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं। 14 हजार से अधिक भक्तों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। डोडा में 10,500 फीट की ऊंचाई पर फंसे 40 जवानों समेत 60 लोगों को बचाया गया है। वहीं, लद्दाख के न्योमा में पारा माइनस 9.7 डिग्री व द्रास में माइनस 9.2 डिग्री रहा।


हिमाचल व उत्तराखंड में भी बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में कुफरी, मनाली, किन्नौर, लाहौल व शिमला में बर्फबारी हुई। प्रदेश में 550 सड़कें बंद हैं। चंबा में ट्रैकिंग पर निकले दो युवकों के शव मिले हैं। वहीं, उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम, जोशीमठ, औली, केदारनाथ धाम, तुंगनाथ, मद्महेश्वर घाटी, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भारी बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed