फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Issues Heavy Rainfall Alert in UP, Bihar and Other States Know Mausam Ki Jankari

Weather Report: 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में बाढ़ का तांडव, जानें आज का मौसम

Tue, 02 Aug 2022 08:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Aug 2022 08:15 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के दूसरे भाग को लेकर नई जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार जुलाई की तरह अगस्त और सितंबर में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। 
 

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Issues Heavy Rainfall Alert in UP, Bihar and Other States Know Mausam Ki Jankari
भारी बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

पूरे भारत में मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है।  कई राज्यों में जहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों का राहत मिली है। इस बीच भारत मौसम विभाग(IMD)ने मानसून को लेकर नई जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई की तरह अगस्त और सितंबर में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त और सितंबर में उत्तर भारत में बारिश लोगों को परेशान कर सकती है। आइए अब जानते हैं आज के मौसम का ताजा हाल...

विज्ञापन


इन 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत तमाम राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर इतनी बारिश हुई है कि नदियों में सैलाब आ गया है। कई आवासीय इलाकों में भी पानी घुस गया है। 
विज्ञापन


इन राज्यों में भारी बारिश का तांडव
बारिश का सबसे खतरनाक रूप जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में देखने को मिल रहा है जहां कि बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। भारी बारिश से लोगों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। हिमाचल के मंडी में भी आफत की बारिश ने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। यहां ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से 24 लोग पानी के सैलाब में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचाया। अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात कुल्लू घाटी में भी भारी बारिश का कोहराम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में भारी बारिश ने अब तक 140 लोगों की जान ली
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से बीते एक महीने में 140 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 233 लोग घायल हो गए हैं। बरसात से राज्य में अब तक  452 करोड़ का नुकसान हो चुका है। सबसे ज्यादा नुकसान पीडब्ल्यूडी (PWD) को हुआ है।


जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़
भारी बारिश के चलते जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट शहर में सोमवार को बाढ़ आ गई और इस वजह से स्थानीय प्रशासन को सभी स्कूलों को बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, सुरनकोट के पहाड़ी इलाकों में रात भर हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई और इसका पानी घरों और दुकानों में घुस गया। लोगों की मदद करने के लिए सेना और पुलिस को लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed