{"_id":"6292da289c721b1734529009","slug":"weather-today-29-may-kerala-monsoon-updates-delhi-temperature-today-rainfall-today-imd-prediction-mausam-ka-taza-haal-rain-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली में फिर चढ़ेगा पारा, मानसून को लेकर नई जानकारी, जानें आज का मौसम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली में फिर चढ़ेगा पारा, मानसून को लेकर नई जानकारी, जानें आज का मौसम
Sun, 29 May 2022 08:18 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 29 May 2022 08:18 AM IST
सार
दिल्ली का पारा एक बार फिर से 40 से ऊपर चढ़ने लगा है। तापमान बढ़ने के साथ उमस से भी लोग परेशान हो रहे हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 27 डिग्री रहने वाला है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मानसून को लेकर गुड न्यूज दी है।
विज्ञापन
बारिश(फाइल)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगभग एक सप्ताह तक मौसम सुहाना रहने के बाद गर्मी का सितम फिर से शुरू हो गया है। कल से महानगर का पारा एक बार फिर से 40 से ऊपर चढ़ने लगा है। तापमान बढ़ने के साथ उमस से भी लोग परेशान हो रहे हैं। बता दें कि आज दिल्ली मेंअधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 27 डिग्री रहने वाला है। हालांकि फिलहाल लोगों को हीटवेव से राहत मिली रहेगी।
विज्ञापन
मानसून को लेकर अच्छी खबर
मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल में 29 मई नहीं तो 30 मई को मानसून दस्तक दे सकता है। बता दें कि मॉनसून के आने से पहले केरल के अलग-अलग जिलों में जमकर बारिश हो रही है। केरल में मानसून आने के बाद भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में हवा के साथ बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यमुनानगर, सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, बड़ौत, दौराला (यूपी) के आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटा की गति के साथ हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
बिहार में झमाझम बारिश
बिहार की राजधानी पटना समेत आठ जिलों में बारिश हो रही है। पटना में रविवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। शाली, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और अररिया के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो रही है।
राजस्थान का मौसम
बता दें राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ गंगानगर, जोधपुर समेत 8 शहरों में दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं धौलपुर जिले में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
मध्यप्रदेश में अब तीन दिन तक हो सकती है बारिश
मध्यप्रदेश में आज से अगले तीन दिनों तक सागर, जबलपुर, चंबर, रीवा, सतना, भोपाल और नर्मदापुरम क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। गाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है।