फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather : Sunshine but no respite from icy cold, warning of dense fog again today

Weather Report: आज फिर घने कोहरे की चेतावनी, दिल्ली में धुंध, कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों में देरी

Mon, 22 Jan 2024 07:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 07:23 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में अगले 4-5 दिन तक घने कोहरे और गंभीर शीत दिवस की स्थिति बने रहने का अनुमान है। दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों में देरी की खबर है। 

विज्ञापन
Weather : Sunshine but no respite from icy cold, warning of dense fog again today
उत्तर भारत में शीतलहर। - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। रविवार सुबह घने कोहरे और दिनभर चलीं बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है।  ज्यादातर इलाकों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा देखा गया। दोपहर बाद कुछ जगह धूप खिली, लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। कोहरे के चलते सड़क, रेल से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोहरे का रेड अलर्ट और उसके बाद तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में धुंध के बीच कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों में देरी बताई जा रही है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में अगले 4-5 दिन तक घने कोहरे और गंभीर शीत दिवस की स्थिति बने रहने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 3-4 दिन शीतलहर चलने की संभावना है। रविवार सुबह 6:30 बजे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पंजाब से लेकर बिहार तक, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में कोहरे की स्पष्ट परत देखी गई। वहीं, दिल्ली, उत्तरी हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मेें न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बर्फीली हवाओं से दिनभर कंपकंपी महसूस हुई। सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन राहत नहीं मिली। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो समान्य से पांच डिग्री नीचे रहा। 

  • मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है।

355 उड़ानें और 45 ट्रेनें रहीं प्रभावित
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोहरे से 356 उड़ानों के आगमन-प्रस्थान में एक घंटे से अधिक की देरी हुई। इनमें 141 घरेलू उड़ानों के आगमन और 140 के प्रस्थान में देरी हुई। वहीं, 35 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें देर से पहुंचीं और 40 उड़ानें देर से प्रस्थान हुईं। वहीं, दिल्ली आने वाली 45 से अधिक ट्रेनें तय समय से चार घंटे तक की देरी से चलीं। 

हिमाचल के छह क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे :
हिमाचल प्रदेश के छह क्षेत्रों का पारा माइनस में पहुंच गया है। कुकमसेरी का पारा रिकॉर्ड माइनस 12.1 दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ क्षेत्रों में 26 और 27 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।



घने कोहरे में रोहतक में दो ट्रक भिड़ गए, जिसमें ट्रक चालक घायल हो गया। वहीं, रेवाड़ी में सुबह करीब 4 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर होंडा सिटी गाड़ी ने टाटा सफारी को टक्कर मार दी, जिसमें दिल्ली निवासी मंगल की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed