फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Snowfall on Himalayan peaks due to Western Disturbance; rain in the plains as well temperatures drop

Weather: पश्चिमी विक्षोभ से हिमालय क्षेत्र की चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश भी; गिरा तापमान

Wed, 01 Apr 2026 03:58 AM IST
Shubham Kumar अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: Shubham Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 03:58 AM IST
सार

उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिससे हिमालय की चोटियों पर भारी बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश हुई। तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिली, लेकिन तेज हवाओं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया। पूरे हफ्ते बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Snowfall on Himalayan peaks due to Western Disturbance; rain in the plains as well temperatures drop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। दो दिनों से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की चोटियों पर भारी बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। अभी कम से कम इस पूरे हफ्ते गरज और चमक के साथ बारिश होने, चोटियों पर बर्फ गिरने और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के चलने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे से पहले के 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों, पूर्वोत्तर के राज्यों मेघालय और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेमी) हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और झारखंड में छिटपुट स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हुई और 50-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन


पंजाब से मध्य प्रदेश तक, कैसा है मौसम का हाल?
पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय महाराष्ट्र और पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट स्थानों पर ओले भी गिरे। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को सबसे ज्यादा बारिश जम्मू संभाग के पुंछ में 68.5 मिमी और कश्मीर के नौगाम हंदवाड़ा में 58.2 मिमी हुई है। मौसम विभाग ने 10 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में सेना ने बाढ़ में फंसे 34 लोगों को बचाया
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण बारामुला के वाटरगाम में बाढ़ में फंसे 34 लोगों को सेना ने सुरक्षित निकाल लिया। लगातार बारिश के कारण एक नाले में पानी का स्तर बढ़ गया जिससे एक स्कूल के हॉस्टल में पानी भर गया। 30 स्कूली बच्चे और 4 शिक्षक परिसर के अंदर फंस गए थे। इन्हें बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा था। यह बचाव अभियान सोपोर पुलिस, 32 राष्ट्रीय राइफल्स, स्थानीय निवासियों और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से चलाया।


पूरे हफ्ते बारिश के आसार
आईएमडी ने बताया कि दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं तीसरा 2 अप्रैल से सक्रिय होने वाला है। इनके प्रभाव से इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश जारी रहने की संभावना है।  अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में 1 से 3 अप्रैल के बीच भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed