फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Roundup Heavy rain in Karnataka school and colleges holiday in Dharwad Assam Flood Situation Kerala arunachal Pradesh Latest Update

Weather Round-up: कर्नाटक में भारी बारिश, धारवाड़ में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी

Fri, 20 May 2022 08:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 May 2022 08:32 PM IST
सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को केरल के नौ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। येलो अलर्ट का मतलब भारी (छह से 11 सेमी) बारिश से है। इस बार केरल में अच्छी बारिश हो रही है।
 

विज्ञापन
Weather Roundup Heavy rain in Karnataka school and colleges holiday in Dharwad Assam Flood Situation Kerala arunachal Pradesh Latest Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

कर्नाटक में भारी बारिश के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बंगलूरू के जलभराव वाले कई इलाकों का जायजा लिया। मौसम की स्थिति को देखते हुए सरकार ने धारवाड़ जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी है।     

विज्ञापन


बंगलूरू समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री बोम्मई ने राजधानी बंगलूरू के कई क्षेत्रों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने ट्वीट कर केरल, तटीय और दक्षिण कर्नाटक में अगले दो दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। शनिवार से बारिश में कमी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को शहर में अगले कई दिनों तक बारिश की भविष्यवाणी की थी। साथ ही राज्य के ग्रामीण और शहरी इलाकों में बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शुक्रवार को केरल के नौ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। येलो अलर्ट का मतलब भारी (छह से 11 सेमी) बारिश से है। इस बार केरल में अच्छी बारिश हो रही है।

अरुणाचल: भूस्खलन से अब तक आठ मौतें
अरुणाचल में शुक्रवार को एक और महिला का शव मिलने के साथ ही भूस्खलन में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। 
पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला कुसुम राय का शव शहर में स्थित पंजाबी ढाबे के पीछे मलबे से निकाला गया। राजधानी पुलिस अधीक्षक जिम्मी चिराम ने बताया कि छह दिन तक चलाए गए खोजी अभियान के बाद महिला का शव बरामद किया गया। रविवार को हुए भूस्खलन में मकान के चपेट में आने के बाद नागन बैरमान (50) और तापस राय (15) के शव पुलिस ने बरामद किए थे। इसके बाद से ही महिला की मौत की आशंका जताई जा रही थी। राज्य में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। साथ ही कई जिलों में भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है।    

असम धेमाजी जिले में नाव से स्कूल पहुंच रहे बच्चे 
असम के धेमाजी जिले में बाढ़ के चलते जलभराव के कारण अभिभावक नाव से बच्चों को स्कूल पहुंचा रहे हैं। जोनाई उप संभागीय क्षेत्र में ए-1 नंबर बिशनुपुर एलपी स्कूल पानी से घिरा है। स्कूल शिक्षक के मुताबिक उनके यहां 29 छात्र हैं। बारिश की वजह से हुए जलभराव के चलते अधिकतर बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। कुछ बच्चों को उनके अभिभावक नाव से स्कूल ला रहे हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य के 29 जिलों में सात लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से नौ लोगों की मौत भी हो चुकी है। उधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर असम में पार्टी कार्यकर्ताओं से बाढ़ से परेशान लोगों की मदद करने की अपील की है।  


चिनूक हेलीकॉप्टरों ने संभाला मोर्चा
असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भारतीय वायु सेना ने चिनूक हेलीकॉप्टरों को तैनात कर दिया है। चिनूक की मदद से राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हाफलोंग में एनडीआरएफ कर्मियों को पहुंचाया गया है। साथ ही हेलीकॉप्टरों की मदद से बाढ़ के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भी पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed