फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report updates in Hindi : Mumbai receives heavy rainfall IMD issue orange alert for two days

मौसम का हाल : मुंबई के कुछ हिस्सों में जमकर बरसा पानी, 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट

Fri, 03 Jul 2020 10:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 03 Jul 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Weather Report updates in Hindi : Mumbai receives heavy rainfall IMD issue orange alert for two days
मुंबई में बारिश के चलते भरे पानी में खेलते बच्चे - फोटो : पीटीआई

शुक्रवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कुछ इलाकों में जमकर बरसात हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को ही मुंबई और उसके आसपास के तटवर्ती क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाया था और अगले दो दिन (शुक्रवार और शनिवार) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ऑरेंज अलर्ट का मतलब प्रशासन के लिए चेतावनी के तौर पर होता है कि बेहद खराब मौसम के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने की तैयारी कर ली जाए। 

विज्ञापन


मुंबई के कोलाबा और सांताक्रूज समेत कई इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई वहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि उसके पास कई इलाकों में पानी भरने की शिकायतें आ रही हैं। 11.30 बजे तक कोलाबा में 15.6 सेंटीमीटर और सांताक्रूज में 6.1 सेंटीमीटर बारिश हुई। 24 घंटे में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर के बीच हुई वर्षा को भारी और 115.5 मिलीमीटर से 204.5 मिलीमीटर के बीच हुई बारिश को अत्यधिक भारी वर्षा माना जाता है।

विज्ञापन

अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अनुमान

दूसरी ओर बारिश को लेकर बीएमसी ने कहा है कि, भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 48 घंटे में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही कल (शनिवार) सुबह 11:38 बजे 4.57 मीटर ऊंचा ज्वार उठेगा। बीएमसी ने इसे देखते हुए नागरिकों से समुद्र के किनारे से दूर रहने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के भूलाभाई देसाई रोड, वर्ली, दादर, परेल, चिड़ा बाजाप, मस्जिद बंदर आदि इलाकों में पानी भरने की स्थिति आ गई। वहीं, अंधेरी और उसके आस-पास के इलाकों में भी लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सड़कों पर पानी भरने से बोरीवली, मलाड और जोगेश्वरी जैसे इलाकों में वाहनों की रफ्तार थी धीमी रही। वहीं, मुलुंड, भंडुप और पोवाई इलाकों में अच्छी बारिश हुई और यहां से किसी समस्या की जानकारी नहीं मिली है। 

मध्य प्रदेश : इंदौर, रीवा और उज्जैन भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्यप्रदेश के इंदौर, रीवा एवं उज्जैन संभागों सहित कुछ अन्य इलाकों में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी जीडी मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के इंदौर, रीवा एवं उज्जैन संभागों के जिलों में तथा उमरिया, डिंडोरी, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सीहोर, होशंगाबाद, गुना और अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा या अति भारी वर्षा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इन इलाकों में कहीं—कहीं पर गरज चमक के साथ बिजली चमकने एवं बिजली गिरने का अनुमान भी है। इसके अलावा भोपाल, सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में वर्षा हो सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, रीवा, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर और सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई।

दिल्ली में गर्मी का कहर, सप्ताह के अंत में हो सकती है बारिश

गर्मी से जूझ रहे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग सप्ताहांत पर बारिश की संभावना जताई है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए एक सामान्य मानसून का अनुमान जताया था, लेकिन 25 जून को राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के पहुंचने के बाद से बारिश नदारद रही है। आईएमडी के अनुसार, एक जून से शहर में 65.8 मिमी की औसत वर्षा के मुकाबले 30.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed