फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report Today: Delhi North India Weather Forecast 11 January 2022, IMD Yellow Alert Bihar, Odisha, West Bengal, Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega News in Hindi

Weather Update: दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, इन चार राज्यों में भारी बारिश के आसार, लेह में न्यूनतम -11 डिग्री तापमान

Tue, 11 Jan 2022 08:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 11 Jan 2022 08:52 AM IST
सार

Weather Forecast Today: पश्चिनी विक्षोभ के चलते देश के पूर्वी राज्यों में आज जमकर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather Report Today: Delhi North India Weather Forecast 11 January 2022, IMD Yellow Alert Bihar, Odisha, West Bengal, Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega News in Hindi
दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बीते दिनों राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हुई बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।  इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने भी पारा को न्यूनतम स्तर पर ला दिया है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं देश में सबसे कम तापमान लेह में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान -11 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के पूर्वी हिस्से ओडिशा, झारखंड, बंगाल और बिहार में आज यानी मंगलवार जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने झारखंड, बंगाल और बिहार में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक के लिए इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, ओडिशा में 11 और 12 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
विज्ञापन


यूपी के कई इलाकों में घने कोहरे
बीते पांच दिनों से जारी बारिश का सिलसिला ज्यादातार इलाकों में सोमवार से लगभग रुक गया, पर प्रदेशवासियों को अभी गलन-ठिठुरन से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, गरज चमक के साथ-साथ घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कोहरे से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर और आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा जिन इलाकों में घने कोहरे का असर दिखेगा उनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, चंदौली, संत रविदास नगर जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और आसपास के इलाके शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए अपने शहर का तापमान
राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।

आपके शहर का तापमान
           न्यूमतम         अधिकतम

दिल्ली       7.0              19.0
श्रीनगर      -1.0              06.0
भोपाल        6.0             23.0
चंडीगढ़      10.0            22.0
अहमदाबाद 10.0            25.0
देहरादून       8.0             23.0
जयपुर          6.0            18.0
चुरू             06.0           17.0
मुंबई            14.0            27.0 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed