फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today IMD Rain Alert In UP Bihar Delhi Punjab Know Mausam Ki Jankari News In Hindi

Weather Today: उत्तर भारत में बारिश ने दी गर्मी से राहत, जानें बिहार, दिल्ली, पंजाब व यूपी में मौसम का हाल

Mon, 01 Aug 2022 10:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Aug 2022 10:04 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में पिछले दो से तीन दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। आज भी हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में भी मौसम सुहाना रहेगा। 

विज्ञापन
Weather Update Today IMD Rain Alert In UP Bihar Delhi Punjab Know Mausam Ki Jankari News In Hindi
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पूर्वी व दक्षिणी राज्यों में जमकर हुई बारिश के बाद अब फुहारों ने उत्तर भारत को भी भिगोना शुरू कर दिया है। दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से हल्की से मध्यम बारिश बनी हुई है। इस कारण यहां मौसम सुहाना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

विज्ञापन


अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों में उत्तर भारत के मैदानी कृषि बेल्ट में भारी बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में आज भी बारिश के आसार 
दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में पिछले दो से तीन दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे यहां के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज भी राजधानी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। IMD के मुताबिक, बारिश के कारण तापमान 32 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक व दो जुलाई को बारिश के आसार जताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य शहरों का कैसा रहेगा मौसम 
IMD के मुताबिक, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में मंगलवार यानी दो अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। यहां गरज के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में भी बारिश के आसार हैं। 


उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल 
उत्तराखंड में बीते तीन दिन से मौसम खराब बना हुआ है। आज भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है। साथ ही मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना भी जताई है।



मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। वहीं, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में यातायात के लिए खोल दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed