फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report Today Imd Rain Alert In These States Like Delhi Bihar Mausam Ki Jankari News In Hindi

Weather Report Today: इन इलाकों में आज होगी बारिश, यहां सता रही उमस, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Tue, 28 Jun 2022 01:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 28 Jun 2022 01:13 PM IST
सार

अगले दो दिनों में बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों, राजस्थान, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल स्थिति है। 

विज्ञापन
Weather Report Today Imd Rain Alert In These States Like Delhi Bihar Mausam Ki Jankari News In Hindi
imd weather update today - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर और पश्चिम भारत में मानसून का इंतजार लंबा हो चला है। कई मौसमी सिस्टम सक्रिय होने से अगले एक दो दिनों में अच्छी वर्षा की संभावना है। अगले 24 घंटों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा का अनुमान है। इससे उमस व गर्मी से राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन


मानसून इन इलाकों में बढ़ेगा
मौसम विभाग ने मंगलवार दोपहर जारी ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। आईएमडी के अनुसार 30 जून से 1 जुलाई के बीच अरब सागर और गुजरात के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, पूरे यूपी और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों और पूरी दिल्ली में मानसून के आगे बढ़ने का अनुमान है। 
विज्ञापन

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार गुजरात, राजस्थान व अरब सागर में कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। इनका असर मानसून पर पड़ेगा। अगले दो दिनों में बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों, राजस्थान, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यहां वर्षा के आसार

  • 29 जून से दो जुलाई के बीच दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। इस अवधि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 
  • तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तराखंड में दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
  • पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • तमिलनाडु, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
जानिए शेष राज्यों में कब पहुंचेगा मानसून
  • मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। शेष राज्यों में भी अगले कुछ दिनों में यह पहुंच जाएगा। यूपी, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान आदि जैसे राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
  • उधर, गोवा, कर्नाटक आदि में पांच दिनों तक बारिश की संभावना है।
  • पश्चिमी राजस्थान में एक जुलाई को, उत्तराखंड में 30 जून को, पूर्वी राजस्थान में 27 और 28 जून को भारी बारिश का अनुमान है। 
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। वहीं, 29 और 30 जून को हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है।
  • उत्तराखंड में 29 जून तक बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। 
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 जून के बीच में बरसात होगी। 
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 जून से एक जुलाई के बीच बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed