फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather report Today, IMD warns for heavy rains in these states

Weather Report: कड़ाके की ठंड पर IMD का अलर्ट, उत्तर में शीतलहर तो दक्षिण में बारिश करेगी बुरा हाल

Wed, 16 Dec 2020 07:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 16 Dec 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Weather report Today, IMD warns for heavy rains in these states
उत्तर भारत में बढ़ती ठंड - फोटो : PTI

उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मंगलवार को ठंड और अधिक बढ़ गई। कुछ राज्यों में घना कोहरा रहा तो कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

विज्ञापन


इन सबके बीच दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में भी भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन


उत्तर भारत में ठंड
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत अब पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ चुका है। उत्तर प्रदेश में कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जबकि हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश में केलांग और कल्पा में पिछले 24 घंटों में शुष्क मौसम के बावजूद शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से बहने वाली बर्फीली हवाओं ने मंगलवार को दिल्ली का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे ला दिया, जो इस मौसम में अब तक का न्यूनतम तापमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली में आगे भी तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आगे भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। शुक्रवार तक इसके पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली जैसे छोटे इलाकों में अगर एक दिन के लिए भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे या लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है तो शीतलहर की घोषणा की जा सकती है।

हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य सीमा से नीचे

हरियाणा में, हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे चला गया, जहां तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि करनाल में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के मुकाबले तीन डिग्री अधिक है। शहर का दिन का तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कश्मीर घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान
कश्मीर घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से कम हो गया वहीं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

महाराष्ट्र में छाया कोहरा

महाराष्ट्र में मुंबई और कुछ अन्य हिस्सों में मौसम में नमी में वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण मंगलवार सुबह कोहरा छा गया और हल्की ठंड महसूस हुई। कोहरे की वजह से मुंबई और नासिक के बीच सुबह के समय यातायात आवाजाही धीमी रही, जो वाणिज्यिक वाहनों के लिए सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, साथ ही मौसम में नमी बढ़ने के कारण मुंबई और नासिक सहित कुछ क्षेत्रों में कोहरा छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed