फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: Regions around Delhi and NW India having maximum temperature above normal

मौसम का हाल: उत्तर-पश्चिमी भारत समेत कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक

Fri, 26 Feb 2021 09:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 26 Feb 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Weather Report: Regions around Delhi and NW India having maximum temperature above normal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक आनंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि देश के कई हिस्सों में खास कर उत्तर-पश्चिमी भारत में तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी तापमान सामान्य से अधिक है।

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि दिल्ली में कल (गुरुवार को) तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली और उत्तरपश्चिमी भारत के इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।
विज्ञापन

 

शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे ही हालात रहने का अनुमान है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक और दो मार्च को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। शर्मा ने कहा कि यह पश्चिमी विक्षोभ अभी उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है।

दिल्ली में सुबह हल्की गर्मी, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह हल्की गर्मी के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह हल्की धुंध भी रही। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)  के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 86 फीसदी था। आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बुधवार रहा दिल्ली में 15 साल का सबसे गर्म दिन
दिल्ली में बीते 15 साल में फरवरी महीने में बुधवार सबसे गर्म दिन रहा। आईएमडी ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मौसम गर्म रहने के साथ ही उमस भरा रहा और हवा में आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी तक दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। फरवरी में पिछली बार सबसे अधिक तापमान 2006 में दर्ज किया गया जब पारा 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed