फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report, light rains in Delhi

Weather Report: लू में झुलसा उत्तर भारत, दिल्ली में पड़ी बौछारों से थोड़ी राहत

Sat, 03 Jul 2021 03:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Jul 2021 03:27 AM IST
सार

  • त्रिपुरा में बाढ़ में फंसे 2 हजार लोगों को राहत कैंप पहुंचाया गया
  • अगले हफ्ते बुधवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रहेगा

विज्ञापन
Weather Report, light rains in Delhi
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लू के थपेड़ों से जल रहे उत्तर भारत के दिल्ली समेत कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश से थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन मानसून का इंतजार  7 जुलाई तक करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर का गुरुग्राम 43.5 डिग्री में तपा तो पंजाब और हरियाणा में पारा 40 डिग्री तक चढ़ा। उधर, पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में बचाव दलों ने बाढ़ में फंसे 2137 लोगों को राहत कैंप तक पहुंचाया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान का चुरू 43.6 डिग्री के साथ उत्तर भारत में सबसे गर्म रहा। दूसरे नंबर पर गुरुग्राम था, जबकि दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में दोपहर बाद हुई तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगाें को तपती गरमी से राहत दी। दिल्ली के पालम में 26 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं राजस्थान के अलवर में 27 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभगा ने शनिवार को बादल छाये रहने और कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान लगाया है लेकिन इसे मानसून की दस्तक नहीं बताया। इस बारिश से अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे आयेगा।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा के मुताबिक रविवार से अगले हफ्ते बुधवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रहेगा और अगले हफ्ते उमस बढ़ने से लोगों को राहत नहीं रहेगी।


त्रिपुरा में 521 मकान क्षतिग्रस्त
त्रिपुरा में भारी बारिश से बाढ़ के बीच 521 मकान क्षतिग्रस्त हुए, इनमें 78 मकानों में भीषण नुकसान हुआ और नौ घर तो कोवाई व सेपाहीजाला नदी में बह गये। त्रिपुरा में बाढ़ से अब तक 5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed