फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: IMD predicts rain in North East India and temperature to remain high in North India

मौसम का हाल: कहीं छूट रहा पसीना तो कहीं तेज बारिश के आसार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Tue, 30 Mar 2021 01:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Mar 2021 01:37 PM IST
सार

देश के विभिन्न हिस्से इस समय मौसम के अलग-अलग स्वरूपों का सामना कर रहे हैं। देश के कुछ हिस्सों में जहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है तो कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां भीषण गर्मी देखने को मिल रही है वहीं आने वाले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर भारत में भाई बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान गिरने की संभावना नहीं है, यहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Weather Report: IMD predicts rain in North East India and temperature to remain high in North India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलते बनी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से गुरुवार के बीच यहां तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही केरल और नजदीकी इलाकों में बिजली गरजने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने असम, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और मेघालय के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने दो अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश का पूर्वानुमान भी जताया है। 

विज्ञापन


यहां गिरेगी बर्फ और होगी बारिश
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर इस समय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बरसात होती रहेगी। जानकारी के अनुसार इस दौरान लद्दाख और उससे सटे जम्मू और कश्मीर में भी अलग-अलग बर्फ गिर सकती है। हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में रविवार रात से ही बर्फ गिर रही है। जिसके चलते यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रोहतांग टनल में कई वाहन फंसे हुए हैं।  
विज्ञापन


नई दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसने 76 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। मार्च के महीने के दौरान दिल्ली में इससे ज्यादा गर्मी कभी नहीं पड़ी। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के चुरू में पारा चढ़ा
दिल्ली के साथ राजस्थान में भी खूब गर्मी पड़ रही है। यहां के अधिकतर शहरों में पारा सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यहां आने वाले कुछ ही दिनों में लू की शुरुआत होने की आशंका जताई है।यहां में सोमवार को सर्वाधिक तापमान चुरू में 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। आने वाले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।

ओडिशा में छूटा लोगों का पसीना
ओडिशा में भी लोगों का पसीना छूट रहा है।सोमवार को राज्य के कम से कम 13 स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। अगले दो दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना  है। ओडिशा के टिटलागढ़ में सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है। आईएमडी ने पूर्वानुमान में कहा कि अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।


उत्तर प्रदेश में भी रिकॉर्ड गर्मी
गर्मी ने उत्तर प्रदेश में भी रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को यूपी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल मार्च महीना बीते 10 साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, यह होली भी दशक की सबसे गर्म होली रही।  बता दें कि यूपी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के लोगों को फिलहाल जल्दी इससे राहत नहीं मिलने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed