फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather report Heavy Rain Alert In Different States including Delhi Uttar Pradesh Kerala All Updates

मौसम का हाल: केरल में अगले दो दिन के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट, दिल्ली में भी भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 28 Aug 2021 04:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 28 Aug 2021 04:21 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Weather report Heavy Rain Alert In Different States including Delhi Uttar Pradesh Kerala All Updates
मौसम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार और रविवार के लिए केरल के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 2 घंटों में उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (मॉडल टाउन, करावल नगर, पंजाबी बाग, दिल्ली विश्वविद्यालय) के अलग-अलग इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


हिमाचल में दो सितंबर तक खराब मौसम का पूर्वानुमान
हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई भागों में इस दौरान बारिश होने के आसार हैं। दो सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश से भूस्खलन होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद आज शनिवार को हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई। सुबह से ही गंगा का जलस्तर 293.05 मीटर पर चल रहा है जबकि वार्निंग लेवल 293 मीटर है। साथ ही बारिश से नाले भी उफान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात के इलाकों में बाढ़ का खतरा
इससे हरिद्वार देहात के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। लालढांग मीठीबेरी में बने पुल की ठोकर में रवासन नदी कटाव करती जा रही है। जिससे कई गांवों में पानी भरने लगा है। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ शिव कुमार कौशिक ने बताया कि गंगा के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद बैराज से अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed