{"_id":"603ce632ec91fd3fc955aad1","slug":"weather-report-except-south-and-central-india-entire-country-will-get-warmer-than-normal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का पूर्वानुमान: दक्षिण और मध्य भारत को छोड़ पूरे देश में पड़ेगी सामान्य से अधिक गर्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम का पूर्वानुमान: दक्षिण और मध्य भारत को छोड़ पूरे देश में पड़ेगी सामान्य से अधिक गर्मी
Mon, 01 Mar 2021 06:33 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 01 Mar 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मार्च से मई तक का अपना ग्रीष्मकालीन पूर्वानुमान जारी किया। इसमें आईएमडी ने कहा कि उत्तर, पूर्वोत्तर भारत और पूर्व व पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दिन का तापामान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
हालांकि, आईएमडी ने दक्षिण और मध्य भारत में दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना व्यक्त की। उसने कहा, 'लेकिन दक्षिण प्रायद्वीप एवं समीपवर्ती मध्यभारत के अधिकतम उपसंभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।'
विज्ञापन
उसने कहा, 'ग्रीष्मकाल में (मार्च से मई तक) उत्तर, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर उपसंभागों और मध्य भारत के पूर्वी व पश्चिमी भागों के कुछ उपसंभागों के साथ उत्तरी प्रायद्वीप के तटीय उपसंभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।'
विज्ञापन