फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather report: Cold wave in North India including Delhi, hailstorm with rain in many states

मौसम का मिजाज: दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर, कई राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Fri, 07 Jan 2022 06:47 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 07 Jan 2022 06:47 PM IST
सार

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज कुछ बिगड़ा हुआ है। ठंड का कहर जारी है और हल्की बारिश भी रुक-रुक कर हो रही है। आने वाले दिन अभी सर्द रहेंगे और कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं...

विज्ञापन
Weather report: Cold wave in North India including Delhi, hailstorm with rain in many states
Weather Report: ठंड के मौसम में आग के पास बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज कुछ बिगड़ा हुआ है। ठंड का कहर जारी है और हल्की बारिश भी रुक-रुक कर हो रही है। आने वाले दिन अभी सर्द रहेंगे और कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई राज्यों में कहीं तेज़ तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। यह सिलसिला अभी 12 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में दिनों पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र में बर्फबारी होने की भी चेतावनी है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवात जैसी स्थिति बनेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश होगी। मौसम विभाग ने शनिवार को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं मध्यप्रदेश से लेकर विदर्भ तक भारी बारिश और तूफान का अंदेशा जताया गया है। हर साल इस समय पश्चिम विक्षोभ ऊपरी हिमालय में बारिश और बर्फबारी का कारण बनता है। इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बाारिश होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश और बिहार में होगी तेजी बारिश

मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिम विक्षोभ के कारण मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में बारिश हो रही है। यहां ओले गिरने की संभावना भी जताई जा रही है। इधर पाकिस्तान से आ रही नम हवाओं का असर भी प्रदेश में आठ जनवरी तक रहेगा। इसके चलते 11 और 12 जनवरी तक मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। बिहार की राजधानी पटना में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार और रविवार, जबकि दक्षिणी हिस्से में सोमवार को बारिश हो सकती है।

10 जनवरी तक दिल्ली में तेज बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे तमाम पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आठ जनवरी तक कश्मीर में मध्यम दर्जे की बर्फबारी और बारिश हो सकती है। जबकि 10 जनवरी तक दिल्ली में बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ राज्यों में ओले भी पड़ सकते हैं। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों उत्तर-पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में बारिश की संभावना है।



स्काईमेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन राज्यों में अलग-अलग ओलावृष्टि की गतिविधियां भी संभव हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों, विदर्भ और मराठवाड़ा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी कोंकण और गोवा, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed