{"_id":"620b1fee71e87f5b6a32319b","slug":"weather-night-mercury-will-rise-in-north-west-and-central-india-there-will-be-rain-and-snow-somewhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News Today: उत्तर पश्चिम व मध्य भारत में चढ़ेगा रात का पारा, कहीं वर्षा तो कहीं बर्फबारी होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather News Today: उत्तर पश्चिम व मध्य भारत में चढ़ेगा रात का पारा, कहीं वर्षा तो कहीं बर्फबारी होगी
Tue, 15 Feb 2022 09:07 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 15 Feb 2022 09:07 AM IST
सार
आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कहीं वर्षा होगी तो कहीं बर्फबारी।
विज्ञापन
IMD BULETIN
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम फिर करवट ले रहा है। मंगलवार को मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार अगले दो दिनों में समूचे उत्तर पश्चिमी भारत में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा। वहीं, मध्य भारत में कहीं कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
उधर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार तक बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कहीं वर्षा तो कहीं बर्फबारी होगी।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड और पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बुधवार तक हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। वहीं, एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार से रविवार तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट हल्की वर्षा या हिमपात होने की संभावना है।
विज्ञापन
उधर, तटीय तमिलनाडु पर उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण अगले तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग वर्षा होने की संभावना है।
इस बार फरवरी मध्य तक देश में ठंड का असर कायम है। देश के उत्तर पश्चिम राज्यों में कई दिनों तक शीत लहर एक जैसी कायम रही। कई बार पश्चिमी विक्षोभ के भी आसार बने, इस कारण बारिश व ठंड ने मिलकर कहर बरपाया। हालांकि बीते कुछ दिनों से देश के अधिकतर हिस्सों में धूप खिली हुई है और दिन के साथ ही अब रात का पारा भी चढ़ने लगा है। पूर्वी भारत में भी अगले दो दिनों तक मौसम खुशगवार रहने के आसार हैं। सिर्फ ओडिशा के कुछ इलाकों में शीत लहर की आशंका है।