फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today: IMD Rain Alert in Bihar, Jharkhand and West Bengal Know IMD Monsoon Update

Weather Update: मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही शुरू हुआ बारिश का दौर, जानिए आपके राज्य में कब होगी बारिश

Tue, 20 Jun 2023 09:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 20 Jun 2023 09:15 AM IST
सार

Weather Update Today : बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 21-22 जून को बारिश का अनुमान है। वहीं ओडिशा में 21-23 जून तक बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today: IMD Rain Alert in Bihar, Jharkhand and West Bengal Know IMD Monsoon Update
कई राज्यों में दिखने लगा है मानसून का असर। - फोटो : PTI

विस्तार

राजस्थान में कम दाब का क्षेत्र बनने से अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 20 जून को भारी बारिश का अनुमान है। मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी बादल बरसने को तैयार हैं। मध्य प्रदेश में अधिकतर जगहों पर मंगलवार को मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। 

विज्ञापन


बिहार झारखंड में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 21-22 जून को बारिश का अनुमान है। वहीं ओडिशा में 21-23 जून तक बारिश होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 20 और 21 जून को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


दक्षिण भारत में अगले पांच दिन बारिश का अनुमान
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। दक्षिण भारत के राज्यों में भी अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने की घटनाएं हो सकती हैं। तमिलनाडु में मंगलवार को और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। चेन्नई, थिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलापट्टू जिलों में मंगलवार सुबह भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों के आसपास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में चलेगी लू
मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत में अगले चार-पांच दिन गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के अधिकतर हिस्सों में अगले 24 घंटे तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed