फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather news rain in delhi ncr imd says next five days light rain haryana punjab himchal pradesh

मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी में आज फिर बारिश, राजस्थान में बिजली गिरने की आशंका, जानें इन राज्यों में IMD का अलर्ट

Thu, 15 Jul 2021 08:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 15 Jul 2021 08:52 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में मानसून की पहली बरसात लोगों के लिए राहत लेकर आई। 14 जुलाई को देश की राजधानी में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक  दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
weather news rain in delhi ncr imd says next five days light rain haryana punjab himchal pradesh
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बारिश आने के बाद मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी में मानसून की पहली फुहार से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले चार से पांच दिन दिल्ली में मध्यम बारिश हो सकती है। तो वहीं, हिमाचल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान के कुछ जिलों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने का अनुमान लगाया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों कर  दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार के कुछ इलाकों में हल्कि बारिश देखने को मिलेगी जबकि, शुक्रवार को बारिश की गतिविधि कम रहेगी। कहीं-कहीं ही हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि रविवार के दिन मध्यम व भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्यभर में झमाझम बारिश हुई है। गुरुवार को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 16 जुलाई को देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है। 17 को उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 18 को देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  पहाड़ी इलाकों में बारिश के और बादल फटने के चलते जगह-जगह भूस्खलन की खबरें भी आ रही हैं। लैंडस्लाइड की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के कई जिलों में वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि हरियाणा और पंजाब में हल्कि से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और बिजली गिरने की आशंक है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान कोटा, बारां, सिरोही, सवाईमाधोपुर, टोंक, बाडमेर, पाली, जालौर जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed