फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather news, North India will shiver cold for next four days

शीतलहर का कहर: अगले चार दिन तक उत्तर भारत को कंपकंपाएगी ठंड

Wed, 13 Jan 2021 04:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 13 Jan 2021 04:23 AM IST
विज्ञापन
Weather news, North India will shiver cold for next four days
बर्फीली हवाएं - फोटो : amar ujala

तापमान गिरने से उत्तर भारत का मैदानी इलाका अगले चार दिन जबर्दस्त शीत लहर की चपेट में रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इस दौरान मैदानी भागों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने की संभावना है। उधर, तमिलनाडु और पुडुचेरी में जबर्दस्त बारिश को लेकर भी ऐसा ही अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


मैदानी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, घने कोहरे की भी चेतावनी
आईएमडी ने कहा कि उत्तर और उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण अगले चार-पांच दिन उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। इसकी वजह से अगले तीन दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भीषण शीतलहर चलेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के विभिन्न हिस्सों में सघन से काफी सघन धुंध छायी रहेगी। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए 13 से 16 जनवरी तक के लिए जबकि राजस्थान के लिए 13 जनवरी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार कलर कोड से समझें मौसम की तीव्रता
आईएमडी ने मौसम की तीव्रता को बताने के लिए चार कलर कोड निर्धारित किए हैं। ऑरेंज कोड दरअसल खतरनाक मौसम के लिए तैयार रहने का संकेत है, वहीं लाल कोड अत्यधिक खराब मौसम के कारण जान माल के नुकसान से बचाने के लिए कार्रवाई करने की चेतावनी है। हरा कोड सामान्य मौसम को दर्शाता है, वहीं पीला कोड मौसम बिगड़ने पर सतर्क रहने की चेतावनी है।








माउंट आबू में तापमान माइनस 2 डिग्री
राजस्थान में शीतलहर जारी है। राज्य का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू सबसे ठंडा रहा, जहां मंगलवार को तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सीकर 1.5 डिग्री तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा रहा। वहीं दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री पर चला गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान के अभी और नीचे जाने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed