{"_id":"65fe3f87f855a61b190f5245","slug":"weather-kids-campaign-children-giving-weather-report-2050-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Kids Campaign: 2050 की मौसम रिपोर्ट दे रहे बच्चों की सुनें, नहीं चेते तो गंभीर होंगे नतीजे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Kids Campaign: 2050 की मौसम रिपोर्ट दे रहे बच्चों की सुनें, नहीं चेते तो गंभीर होंगे नतीजे
Sat, 23 Mar 2024 08:03 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2024 08:03 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) और द वेदर कंपनी के प्रमुख उपभोक्ता ब्रांड द वेदर चैनल के साथ साझेदारी में वेदर किड्स अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
वेदर किड्स अभियान
- फोटो : UNDP
विस्तार
भारत सहित दुनियाभर के 80 देशों में टीवी स्क्रीन पर बच्चे 2050 की मौसम की रिपोर्ट दिखा रहे हैं। इन रिपोर्टों में बच्चे चौंकाने वाली विनाशकारी मौसमी घटनाओं का जिक्र करते दिख रहे हैं। ये रिपोर्ट काल्पनिक नहीं हैं, बल्कि वैज्ञानिक गणनाओं पर आधारित पूर्वानुमान हैं।
विज्ञापन
यह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) और द वेदर कंपनी के प्रमुख उपभोक्ता ब्रांड द वेदर चैनल के साथ साझेदारी में वेदर किड्स अभियान शुरू किया है, ताकि दुनिया का ध्यान जलवायु बदलाव के विनाशकारी नतीजों की तरफ आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन
अभियान के जरिये अपील की गई है कि वयस्क अपने मतदान सहित तमाम तरीकों से ऐसे स्थायी वित्तीय उपायों का समर्थन करें, जो दुनिया को जलवायु समाधान और जलवायु कार्रवाई को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन