फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather intense heatwave sweeps all over india maximum temperature higher then normal

Weather: देश के अधिकतर हिस्सों में लू का कहर, तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया

Sun, 21 Apr 2024 11:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 21 Apr 2024 11:07 PM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर 40-42 डिग्री सेल्सियस रहा। उप हिमालयी बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
weather intense heatwave sweeps all over india maximum temperature higher then normal
गर्मी और लू का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को देश के बड़े हिस्से में लू का कहर देखने को मिला। इस दौरान कई जगह अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, रायलसीमा, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा
मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर 40-42 डिग्री सेल्सियस रहा। उप हिमालयी बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस महीने यह लू का दूसरा चरण है। इससे पहले ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात भी लू की चपेट में आ चुके हैं। 
विज्ञापन


रविवार को झारखंड के बाहरगोरा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस, ओडिशा के बरिपादा में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस और बंगाल के बांकुरा में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं विदर्भ के वाशिम में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। जब मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो तेज हवाओं के साथ ये तापमान भीषण लू का कारण बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल से जून के बीच पड़ेगी भीषण गर्मी
अल नीनो प्रभाव के चलते मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी कि इस साल अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल में अभी एक से तीन दिन लू का कहर और देखने को मिल सकता है। अप्रैल से जून के बीच 10-20 दिन लू चल सकती है। बढ़ती गर्मी से देश में पीने के पानी और बिजली का संकट बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed