फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather heatwave alert in many states up bihar school shuts monsoon rain imd prediction

Weather: अभी सताएगी भीषण गर्मी, देश के कई राज्यों में लू का अलर्ट, इन जगहों पर भारी बारिश के आसार

Sun, 18 Jun 2023 03:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Jun 2023 03:02 PM IST
सार

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक गर्मी सताएगी। वहीं राजस्थान के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व में भारी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
weather heatwave alert in many states up bihar school shuts monsoon rain imd prediction
भीषण गर्मी और धूप से बचने के लिए लोग इस तरह से निकले। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है। देश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं (हीटवेव) चल रही हैं। अब मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी, बिहार, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ेगा। बिहार में तो हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने जताया अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक ओडिशा, विदर्भ के कुछ इलाकों में जबरदस्त गर्म हवाएं चलेंगी। साथ ही पश्चिम बंगाल, झारखंड में गर्मी का प्रकोप अगले तीन दिन ज्यादा रहेगी। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक गर्मी सताएगी। वहीं तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे तक जमकर गर्मी पड़ेगी। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में हीटवेव ने तोड़ा रिकॉर्ड
गर्मी को देखते हुए बिहार के कई जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को 24 जून तक बंद कर दिया गया है। बिहार में हीटवेव ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 2012 में 19 दिनों तक लगातार हीटवेव का दौर रहा था। इस बार हीटवेव को चलते हुए 20 दिन हो गए हैं।  इसी तरह झारखंड में भी 17 जून तक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई हैं। गोवा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में भी भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है।

इन जगहों पर भारी बारिश के आसार
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर के चलते राजस्थान के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर पूर्वी राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को बारिश के आसार हैं। उत्तरी गुजरात के कुछ इलाकों में भी आज भारी बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed