फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today Heatwave To Remain Continue in Eastern India Several Death in Odisha

Weather: पूर्वी भारत में अभी पांच दिन जारी रहेगी लू, ओडिशा में अब तक 36 की मौत; दिल्ली-NCR में हल्की बारिश

Thu, 06 Jun 2024 06:33 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Jun 2024 06:33 AM IST
सार

Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलीं। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली।

विज्ञापन
Weather Update Today Heatwave To Remain Continue in Eastern India Several Death in Odisha
भीषण गर्मी से देश के कई राज्यों की जनता बेहाल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

देश के पूर्वी हिस्से, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू की स्थिति जारी रह सकती है। उधर, ओडिशा में भीषण गर्मी के चलते अब तक 36 लोगों की जान चली गई। बुधवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। प्रचंड गर्मी के बाद उत्तर पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर अब अगले दो दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं जोरदार बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलीं। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली। इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और निकटवर्ती मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक था। इस दौरान उत्तर प्रदेश के झांसी में सबसे अधिक तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी तो कुछ पर बहुत भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में भी कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


हिमाचल में चोटियों पर भारी बर्फबारी, बारिश
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में यलो अलर्ट के बीच बुधवार को लाहौल-स्पीति और चंबा की चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई। शिमला समेत प्रदेश के कुछ जिलों किन्नौर, कुल्लू, चंबा, सोलन और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। जिला कुल्लू के दलाश, कांगड़ा के पालमपुर और बैजनाथ में भारी ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में मौसम बदलते ही गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि बारिश के बाद मैदानी जिलों में उमस बढ़ गई है। दिन में धूप खिली रहने से मंडी में लू चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश...
चार सप्ताह तक 40 डिग्री से ऊपर पारे के बीच प्रचंड गर्मी झेल रहे जम्मूवासियों को बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने राहत दिलाई। जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी धूलभरी आंधी चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में बदलाव आया है। खराब मौसम के बीच कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित रही। कश्मीर में भी बदले मौसम से तापमान गिरने के साथ ठंडक का अहसास हुआ।

सावधान...इन इलाकों में अभी नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन जिन क्षेत्रों में लू चलने और रात के समय तेज गर्मी की चेतावनी दी है उनमें पंजाब, हरियाणा, बिहार, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के ज्यादातर इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 9 जून तक लू चलने की संभावना है। 6-9 जून तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है। रात में भी गर्मी महसूस की जाएगी और नमी भी बनी रहेगी।


ओडिशा में गर्मी से संबंधित बीमारियों से 151 की मौत
ओडिशा भीषण गर्मी की चपेट में है और राज्य में अब तक लू और गर्मी से संबंधित अन्य बीमारियों से 36 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को जारी सरकारी बयान में कहा गया कि गर्मी से संबंधित बीमारियों से 151 लोगों की मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें से 36 की लू से मौत की पुष्टि हुई, लेकिन 31 मौतों का कारण लू नहीं पाया गया। 84 मामलों में अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed