फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather forecast update live : Rain thunderstorms likely over central India for next 5 days heatstroke IMD

Weather forecast : दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें देश भर के मौसम का हाल

Thu, 18 Mar 2021 09:04 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 18 Mar 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
Weather forecast update live : Rain thunderstorms likely over central India for next 5 days heatstroke IMD
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश के अधिकांश हिस्सों में मार्च के मध्य में पारा चढ़ने लगा है। हालांकि, मौजूदा समय में पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी रुक-रुक कर हो रही है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। इसका सीधा असर भारत के कई मैदानी राज्यों पर पड़ेगा, जिससे इन राज्यों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पूर्वी भारत के हिस्सों पर 18 मार्च को दिखेगा। वहीं मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी कि इसके कारण अगले 4 दिन तक मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान, हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
विज्ञापन


कहीं गिरेंगे ओले, कहीं चलेगी लू 
मौसम विभाग ने बताया कि मध्यप्रदेश में 18 से 19 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है। आगामी पांच दिनों में राज्य में कई स्थानों पर तेज हवा और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च को भी पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ को छोड़कर अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी राज्यों में तापमान बढ़ने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड में इस हफ्ते गर्जना के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। यहां उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बिजली के चमकने का पूर्वानुमान है। वहीं बाकी के जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।




यहां हो सकती है बारिश

स्काई मेट वेदर ने मौसम की जानकारी देते हुए कहा कि मध्य भारत में 24 घंटों के बाद बारिश होने और गरज के साथ बौछारें बढ़ने की संभावना है। इस दौरान बाल्टिस्तान, गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने की उम्मीद है। पूर्वी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। 

राजधानी दिल्ली में रहेगा बादलों को डेरा 
देश की राजधानी दिल्ली में आज शाम मौसम बदल सकता है। देर शाम दिल्ली में बादल छा सकते हैं। हालांकि, बारिश होने की आज कोई संभावना नहीं है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed