फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Update Know Delhi-NCR, UP, Uttarakhand, Punjab and other state Mausam ka Hall

Weather Update: दिल्ली में होगा सर्द हवाओं का अहसास, अन्य राज्यों का कैसा रहेगा हाल? जानिए मौसम का ताजा अपडेट

Sun, 16 Oct 2022 08:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Oct 2022 08:55 AM IST
सार

IMD की मानें तो दिल्ली में अब तीसरे सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान लुढ़कना शुरू होगा, जिससे सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास होने लगेगा। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Weather Forecast Update Know Delhi-NCR, UP, Uttarakhand, Punjab and other state Mausam ka Hall
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्तूबर का आधा महीना गुजर चुका है। धीरे-धीरे मौसम करवट लेने को तैयार है। सुबह-सुबह हल्की ठंडी हवा चल रही है तो शाम भी ठंडक का हल्का अहसास करा रही हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिमी मानसून विदा होने के अंतिम चरण मे हैं। कई राज्यों से अगले सप्ताह तक मानसून की पूरी तरह वापसी हो जाएगी। 

विज्ञापन


हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर नया चक्रवातीय दबाव केंद्र बन रहा है। वहीं अरब सागर में भी कर्नाटक व कोंकण तट के बाद नया चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते अगले सप्ताह कुछ राज्यों में बारिश की संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में 20 अक्तूबर के बाद चलेंगी सर्द हवाएं 
IMD की मानें तो दिल्ली में अब तीसरे सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान लुढ़कना शुरू होगा, जिससे सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास होने लगेगा। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बन रही है। इससे 20 अक्तूबर के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। ऐसे में उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली में सर्दी के अहसास को बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी-उत्तराखंड का जानिए हाल 
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा में अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, कर्नाटक, महाराष्ट्र,केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, असम में आज तेज बारिश के आसार हैं। 


इन राज्यों में हो सकती है बारिश 
भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि बदल रही मौसमी परिस्थितियों के कारण अगले सप्ताह झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बंगाल के गंगीय मैदान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात व छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed